फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन ने शेयर किया 'भूल भुलैया' का नया पोस्टर, मिलवाया अपनी सहेलियों से

Sat, 23 Apr 2022 01:03 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 23 Apr 2022 01:03 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaaryan as Rooh Baba shared Bhool Bhulaiyaa 2 Poster and introduce his ghost buddies
भूल भुलैया 2 का नया पोस्टर - फोटो : Instagram @kartikaaryan

फिल्म 'भूल भुलैया 2' का टीजर आने के बाद से दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में पहली बार कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म से कार्तिक आर्यन, कियारा और तब्बू का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं, अब फिल्म का एक और पोस्टर सामने आया है, जिसमें कार्तिक चुड़ैलों से घिरे नजर आ रहे हैं।

Kartik Aaaryan as Rooh Baba shared Bhool Bhulaiyaa 2 Poster and introduce his ghost buddies
'भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन ने इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि मिलिए मेरी सहेलियों से  #RoohBaba, भूल भुलैया देखने आइए 20 मई को। कार्तिक के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने लिखा, ‘हैलो सहेलियों’,  तो अरमान मलिक ने लिखा, ‘अब इंतजार नहीं होता’। वहीं, एक फैन ने लिखा, ‘इतना हॉट बाबा होगा तो भूत को भी प्यार हो जाएगा।‘

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

Kartik Aaaryan as Rooh Baba shared Bhool Bhulaiyaa 2 Poster and introduce his ghost buddies
कियारा, तब्बू - फोटो : Instagram

बीते दिनों अभिनेत्री कियारा ने अपने लुक को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने किरदार रीत से मिलवाया था, जो डरी हुई नजर आ रही थी। वहीं, तब्बू ने भी अपने लुक को शेयर करते हुए लिखा कि एक शैतान या एक परी? या बीच में कहीं…! इस वीडियो में तब्बू डरी सहमी दिखाई दे रही थीं। टीजर और सबके लुक देखने के बाद फैंस की फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaaryan as Rooh Baba shared Bhool Bhulaiyaa 2 Poster and introduce his ghost buddies
'भूल भुलैया 2' - फोटो : instagram

बता दें कि ‘भूल भुलैया 2’ 2007 में आई अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूल भुलैया’ का रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, तब्बू और राजपाल यादव मुख्य भूमिका में हैं। पहले यह फिल्म 2021 में रिलीज होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। वहीं, अब 22 मई को फिल्म रिलीज के लिए तैयार है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed