फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF Chapter 2: केजीएफ चैप्टर 2 की सफलता से संजय दत्त खुश, कहा- इसने मुझे मेरी क्षमता...

Sat, 23 Apr 2022 12:56 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sat, 23 Apr 2022 12:56 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt said KGF Chapter 2 reminded me of my own potential 
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म के जरिए संजय ने कन्नड़ सिनेमा में अपनी शुरुआत की। फिल्म की सफलता को लेकर संजय दत्त बहुत खुश हैं। इसको लेकर शनिवार को अभिनेता ने कहा कि वह केजीएफ चैप्टर 2 को अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकालने के लिए हमेशा याद रखेंगे। बता दें कि 62 वर्षीय अभिनेता ने पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म में विलेन अधीरा की भूमिका निभाई है। ये 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म के.जी.एफ चैप्टर 1 का दूसरा पार्ट है। 

Sanjay Dutt said KGF Chapter 2 reminded me of my own potential 
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशांत नील द्वारा निर्देशित दो पार्ट वाली ये फिल्म रॉकी (यश) की कहानी है। रॉकी अनाथ है जो गरीबी से उठकर सोने की खान का राजा बन जाता है। 14 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। जिसके बाद आज संजय दत्त ने ट्विटर पर एक नोट पोस्ट करते हुए कहा कि मेरे लिए हमेशा कुछ फिल्में ऐसी होंगी जो दूसरों की तुलना में अधिक खास होंगी।

Sanjay Dutt said KGF Chapter 2 reminded me of my own potential 
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त ने लिखा- 'हर बार एक समय में मैं एक ऐसी फिल्म की तलाश करता हूं जो मुझे मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर निकाल दे। 'केजीएफ चैप्टर 2' मेरे लिए वह फिल्म थी। इसने मुझे मेरी क्षमता की याद दिला दी और इसके बारे में कुछ ऐसा महसूस हुआ कि मैं कह सकता था मुझे बहुत मजा आया। दत्त ने आगे कहा कि अधीरा की भूमिका निभाने का श्रेय निर्देशक नील को जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt said KGF Chapter 2 reminded me of my own potential 
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त ने कहा- मेरे निर्देशक प्रशांत नील ने मुझे खतरनाक 'अधीरा' का विजन बेच दिया था। फिल्म में मेरी भूमिका का श्रेय पूरी तरह प्रशांत को जाता है।' अभिनेता ने अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और परिवार का हमेशा समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा यश, रवीना टंडन, प्रकाश राज, मालविका अविनाश, श्रीनिधि शेट्टी और अन्य लोग शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed