{"_id":"621e8054d0701e3f9a7a9407","slug":"kartik-aaryan-and-kriti-sanon-starrer-film-luka-chuppi-completes-3-years-the-actors-celebrate-on-the-sets-of-shahzada","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Luka Chuppi: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म लुका छुपी के 3 साल पूरे, शहजादा के सेट पर कलाकारों ने मनाया जश्न","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Luka Chuppi: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म लुका छुपी के 3 साल पूरे, शहजादा के सेट पर कलाकारों ने मनाया जश्न
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:51 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शहजादा की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच इस ऑनस्क्रीन जोड़ी ने अपनी फिल्म लुका छुपी के 3 साल पूरे होने का जश्न मनाया।
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन और कृति सेनन
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शहजादा की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच इस ऑनस्क्रीन जोड़ी ने अपनी फिल्म लुका छुपी के 3 साल पूरे होने का जश्न मनाया। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म लुका छुपी को 1 मार्च को 3 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे फिल्म में नजर आए दोनों कलाकारों ने शहजादा के सेट पर फिल्म लुका छुपी के 3 साल पूरे होने का जश्न मनाया।
इसी क्रम में कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेत्री कृति सेनन के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं। शेयर की गईं इन तस्वीरों में से पहली तस्वीर में दोनों कलाकार मुस्कुराते नजर आ रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में कृति कार्तिक की होठों पर उंगली रख उन्हें चुप कराते हुए नजर आ रही हैं, जो कि फिल्म का सिग्नेचर पोज भी है।
2 of 5
Luka Chuppi
- फोटो : social media
इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को साझा करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, आपके गुड्डू और रश्मि आज भी साथ हैं। शहजादा के सेट पर लुका छुपी के 3 साल का जश्न मनाते हुए। साल 2019 में आई फिल्म लुका छुपी का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया था, जबकि इसे मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया था।
3 of 5
luka chuppi
- फोटो : youtube
इस फिल्म में टीवी रिपोर्टर विनोद (गुड्डू) कुमार शुक्ला की कहानी को दिखाया गया है, जिसका किरदार अभिनेता कार्तिक आर्यन ने निभाया था। जबकि उनकी इंटर्न रश्मि त्रिवेदी के किरदार में अभिनेत्री कृति सेनन नजर आई थीं। एक साथ काम करते करते गुड्डू और रश्मि एक- दूसरे से प्यार करने लगते हैं। लेकिन शादी के फैसले से पहले वह 20 दिनों तक लिव- इन- रिलेशनशिप में रहने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Luka Chuppi first poster
- फोटो : Instagram
हालांकि, कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उनके परिवार वाले यह मान लेते हैं कि दोनों विवाहित हैं और एक- दूसरे के साथ रह रहे हैं। ऐसे में बिना शादी के गुड्डू और रश्मि घर वालों से छुपकर किस तरह शादी करने की कोशिश करते हैं, फिल्म की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।
विज्ञापन
5 of 5
शहजादा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति और कार्तिक अब जल्द ही दूसरी बार साथ में फिल्म शहजादा में नजर जाएंगे। यह फिल्म तेलुगु फिल्म अला वैकुंठपुरमुलु की रीमेक है। इसमें कृति और कार्तिक के अलावा परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर भी मजर आएंगे। यह फिल्म इस साल 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।