फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पति पत्नी और वो' के रीमेक के ट्रेलर में सेक्स से जुड़े डायलॉग पर क्यों उठ रहे हैं ऐसे सवाल?

Tue, 05 Nov 2019 06:27 PM IST
anand anand बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: anand anand Updated Tue, 05 Nov 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan Bhumi Pednekar and Ananya Pandey film Pati Patni aur Woh Trailer has been troll
Pati Patni Aur Woh - फोटो : social media

पति-पत्नी और उनकी जिंदगी पर किसी तीसरे शख्स की एंट्री पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं। यह एक ऐसा विषय है जिसके बारे में माना जाता कि लोग इसे सिनेमाई पर्दे पर पसंद करेंगे। इसी मसाले से भरपूर एक और फिल्म बॉलीवुड में रिलीज होने वाली है। फिल्म का नाम है, 'पति-पत्नी और वो'। यह फिल्म साल 1978 में इसी नाम से बनी फिल्म का रीमेक बताई जा रही है। खै़र, यहां नई वाली फिल्म की चर्चा इसके ट्रेलर में शामिल एक डायलॉग की वजह से हो रही है। सोमवार को रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर में एक डायलॉग पर लोग सवाल उठा रहे हैं।

Kartik Aaryan Bhumi Pednekar and Ananya Pandey film Pati Patni aur Woh Trailer has been troll
Kartik Aaryan, Bhumi Pednekar, Ananya Pandey - फोटो : amar ujala mumbai

पहले आपको उस डायलॉग के बारे में बता देते हैं। फिल्म में चिंटू त्यागी बने लीड एक्टर कार्तिक आर्यन अपने दोस्त अपारशक्ति खुराना से कह रहे हैं, ''बीवी से सेक्स मांग लें तो हम भिखारी, बीवी को सेक्स मना कर दें तो हम अत्याचारी और किसी तरह जुगाड़ लगाकर उससे सेक्स हासिल कर लें तो बलात्कारी भी हम ही।'' सोशल मीडिया पर लोग इस डायलॉग को मैरिटल रेप से जोड़कर देख रहे हैं, साथ ही बलात्कार जैसे अपराध के सरलीकरण करने की बात भी कही जा रही है। हरनीत सिंह लिखती हैं, ''बॉलीवुड मैरिटल रेप को आप इस तरह से नॉर्मल करने की कोशिश न करें। मैरिटल रेप हंसाने का मटीरियल नहीं है। ये बेहद शर्मनाक है।''
 



 

 

Kartik Aaryan Bhumi Pednekar and Ananya Pandey film Pati Patni aur Woh Trailer has been troll
Pati Patni Aur Woh posters - फोटो : twitter

सौम्या लिखती हैं, ''मैरिटल रेप पर चुटकुले बनाना बेहद आम हो गया है। मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं है कि लोगों को इसे देखने में मज़ा भी आएगा।' श्रीमी वर्मा लिखती हैं, ''मैं कार्तिक आर्यन की फिल्मों से और ज्यादा उम्मीद भी नहीं करती हूं। लेकिन ये बेहद निराशाजनक है।'' @Blast_Famous लिखती हैं, ''ऐसा लगता है कि ये फिल्म 80 के दौर में लिखी गई और 90 के दौर में इसको बनाया गया। अब रिलीज किया जा रहा है। आज कल कॉमेडी के नाम पर क्या-क्या परोसा जा रहा है?'' हालांकि कुछ लोगों को यह ट्रेलर पसंद आया है और उन्होंने इसकी तारीफ में भी ट्वीट किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan Bhumi Pednekar and Ananya Pandey film Pati Patni aur Woh Trailer has been troll
पति पत्नी और वो - फोटो : instagram

शुभम ने लिखा, ''कितना भी बोल लूं। लड़कियां ही इसको देखने के लिए भाग-भागकर जाएंगी और फिर इसे क्यूट भी कहेंगी।'' कुनिका अग्रवाल लिखती हैं, ''मुझे ट्रेलर बेहद पसंद आया। लेकिन अनन्या पांडे बच्ची जैसी लग रही हैं।'' पति पत्नी और वो 6 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में कार्तिक चिंटू त्यागी की भूमिका में दिखेंगे, जबकि उनकी पत्नी का रोल भूमि पेडनेकर ने किया है साथ ही अनन्या पांडे ने तीसरे शख्स का किरदार निभाया है। ये पहली बार है जब कार्तिक-भूमि और अनन्या पांडे ने स्क्रीन शेयर की है।
 



 

विज्ञापन
Kartik Aaryan Bhumi Pednekar and Ananya Pandey film Pati Patni aur Woh Trailer has been troll
पति पत्नी और वो - फोटो : instagram

इस फिल्म के बारे में भूमि पेडनेकर ने कहा था कि यह कोई सेक्सिस्ट फिल्म नहीं है बल्कि इसके ज़रिए लैंगिक समानता की बात पेश करने की कोशिश की जा रही है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था, ''मैंने जब फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो मेरे दिमाग़ में जितने भी सवाल थे वो सभी ख़त्म हो गए, मैंने पहले भी बताया है कि इस फिल्म में बहुत फ़न है, इसमें परिस्थिति के अनुसार कॉमेडी सीन हैं। इसके साथ ही यह फिल्म दोनों जेंडर के लिए बराबर बात करती है। ज़िंदगी में कुछ भी काला-सफे़द नहीं होता।''

उन्होंने कहा, ''फिल्म के निर्माताओं ने इस बात का बहुत ध्यान दिया है कि यह कोई सेक्सिस्ट फिल्म ना बन जाए। इस फिल्म से जुड़े हैं हर एक शख्स ने इस बात का बहुत ध्यान रखा है। यही बात मुझे इस फिल्म में सबसे खास लगी।'' भूमि ने अपने बयान में भले ही इस फिल्म को कॉमेडी से भरपूर बताया हो जिसमें लिंग समानता का ख्याल रखा गया है लेकिन ट्रेलर रिलीज होने के बाद जिस डायलॉग पर सभी का ध्यान गया वह उनकी बातों से बिलकुल उलट है। अब यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितना ख़रा उतर पाती है, यह तो इसकी रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा।

पढ़ें: ट्रेलर लॉन्च पर कार्तिक आर्यन बोले,असल जिंदगी में ना मेरी 'पत्नी' है और ना ही कोई 'वो'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed