फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय कहलाते हैं कार्तिक आर्यन, पहली ही फिल्म से बना दिया था दर्शकों को दीवाना

Sat, 21 Nov 2020 11:04 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 21 Nov 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan Birthday Knaow About Pyaar Ka Punchnama Actor Lessor Known Facts
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय कहे जाने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन का जन्म 2 नवंबर 1990 को हुआ था। कार्तिक इस साल अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। कार्तिक को बॉलीवुड में पहचान पहली ही फिल्म 'प्यार पंचनामा' से मिल गई थी। इस फिल्म में कार्तिक के किरदार को खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म के साथ कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग बन गई थी और वो बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय कहलाने लगे थे। कार्तिक के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

Kartik Aaryan Birthday Knaow About Pyaar Ka Punchnama Actor Lessor Known Facts
कार्तिक आर्यन - फोटो : Social Media

कार्तिक आर्यन का असली नाम कार्तिक तिवारी है। लेकिन फिल्मों में आने के लिए उन्होंने अपना नाम कार्तिक आर्यन रख लिया था। कार्तिक का जन्म मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। उनके परिवार में मां माला तिवारी पिता मनीष तिवारी और एक छोटी बहन कृतिका हैं। कार्तिक ने डी वाय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग नवी मुम्बई से बॉयोटेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। एक्टिंग के चस्के ने कार्तिक ने कार्तिक को एक्टिंग स्कूल में दाखिला दिलवा दिया। इसके बाद उन्होंने जमकर मेहनत की और आज खुद को इंडस्ट्री में एक हद तक स्थापित कर लिया है।

Kartik Aaryan Birthday Knaow About Pyaar Ka Punchnama Actor Lessor Known Facts
कार्तिक आर्यन - फोटो : Social Media

कार्तिक ने बतौर हीरो पहली ही फिल्म से लोगों के दिल में कास जगह बना ली थी। फिल्म प्यार का पंचनामा में निभाया गया उनका किरदार आज भी खूब पसंद किया जाता है। इस फिल्म में कार्तिक ने एक 15 मिनट का संवाद बोला है जिसे मोनोलॉग कहा जाता है। जिसका क्रेज आज भी दर्शकों के बीच देखा जाता है। कार्तिक सबसे ज्यादा पॉपुलर भी इसी संवाद के लिए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan Birthday Knaow About Pyaar Ka Punchnama Actor Lessor Known Facts
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

साल 2011 में डेब्यू करने के बाद कार्तिक ने साल 2013 में 'आकाशवाणी' और 2014 में फिल्म 'कांची' में भी काम किया। हालांकि ये दोनों ही फिल्में उतनी सफलता हासिल नहीं पाईं। लेकिन कार्तिक की सफलता को इन फिल्मों की असफलता भी नहीं रोक सकी। इसके बाद 'प्यार का पंचनामा 2' में भी कार्तिक की जबरदस्त एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। इसके बाद कार्तिक ने सफलता की सीढ़ियां चढ़ना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Kartik Aaryan Birthday Knaow About Pyaar Ka Punchnama Actor Lessor Known Facts
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला

कार्तिक ने फिल्म 'लव आजकल' में अभिनेत्री सारा अली खान के साथ किया था। इस फिल्म के साथ ही सारा और कार्तिक के चर्चे आम हो गए थे। दोनों को फैंस ने खूब पसंद भी किया। हालांकि बाद में इसे पइल्म प्रमोशन का स्टंट भी कहा गया। लेकिन तभ भी इनके फैंस ने इनकी जोड़ी को हमेशा ही पसंद किया है। कार्तिक आर्यन की प्रमुख फिल्मों में 'पति पत्नी और वो', 'प्यार का पंचनामा', 'सोनू के टीटू के स्वीटी', 'प्यार का पंचनामा 2', 'लव आजकल' शामिल हैं। अब कार्तिक जल्द ही 'भूल भुलैया 2' और 'दोस्ताना 2' में नजर आने वाले हैं।

पढ़ें: KBC 12: अमिताभ बच्चन ने सुनाया बाला साहेब ठाकरे संग मुलाकात का किस्सा, बताया क्यों था इतना गहरा रिश्ता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed