बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कार्तिक अक्सर कई पोस्ट फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं। इन दिनों तो वैसे भी सभी क्वारंटीन में हैं। इस दौरान कार्तिक कई सारे पोस्ट फैन्स के साझा करते रहते हैं। कार्तिक सभी को बताते हैं कि वो किस तरह से अपना क्वारंटीन समय बिता रहे हैं। कभी कार्तिक बर्तन धोते हुए दिखाई देते हैं तो कभी परिवार संग मस्ती करते हुए। लेकिन हाल ही में कार्तिक ने केक बनाया है।
Lockdown के बीच कार्तिक आर्यन ने मनाया बहन कृतिका का जन्मदिन, अपने हाथ से बनाया केक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो कार्तिक हमेशा ही चर्चाओं में बने रहते हैं। लेकिन हाल ही में कार्तिक पीएम रिलीफ फंड में आर्थिक सहायता कर और भी ज्यादा चर्चाओं में आ गए थे। कार्तिक अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी काफी चर्चाओं में बने रहते हैं। हाल ही में कार्तिक ने क्वारंटीन के बीच अपनी बहन का जन्मदिन मनाया है। इतना ही नहीं बल्कि कार्तिक ने खुद अपने हाथों से बहन के लिए केक भी बनाया है।
कार्तिक ने जन्मदिन की तस्वीरें अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझी की हैं। कार्तिक ने इसके साथ ही ये भी बताया है कि उन्होंने केक खुद अपने हाथों से बनाया है। कार्तिक ने बहन के जन्मदिन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'लॉकडाउन का फायदा- 7 साल बाद किट्टू का जन्मदिन साथ में मना रहे हैं। छोटा केक बनाने गया, बड़ा बिस्किट बन गया। जन्मदिन की शुभकामनाएं डॉ. किट्टू।'
View this post on Instagram
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
कार्तिक की इस पोस्ट को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही केक बनाने के लिए लगाए एफर्ट्स की भी खूब तारीफ की जा रही है। इन तस्वीरों पर कार्तिक के फैन्स के साथ ही कई सेलिब्रिटीज ने भी कमेंट कर कार्तिक की बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बता दें कि हाल ही में कार्तिक ने पीएम रिलीफ फंड में 1 कोरड़ रुपये की आर्थिक सहायता की है। जिसके बाद से ही सभी उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।
बात करें कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की तो कार्तिक ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से की थी। इस फिल्म के बाद कार्तिक का मोनोलॉग डायलॉग काफी फेमस हो गया था। इसके अलावा कार्तिक ने सोनू के टीटू की स्वीटी, लुक्का छुप्पी, पति पत्नी और वो, लव आजकल, जैसी फिल्मों में काम किया है। कार्तिक की एक्टिंग को उनके फैन्स काफी पसंद करते हैं।