फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक की फिल्म के लिए निर्माता ने बुक किया पूरा होटल, रिकॉर्ड टाइम में शूटिंग खत्म करने की योजना

Sat, 19 Dec 2020 09:17 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 19 Dec 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan film Dhamaka director Ram Madhvani blocked the entire hotel for 20 days to complete shooting
कार्तिक आर्यन - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'धमाका' के निर्देशक राम माधवानी इस प्रोजेक्ट के साथ कुछ बड़ा करने की फिराक में हैं। जानकारी के मुताबिक राम ने फैसला किया है वह इस फिल्म की पूरी शूटिंग मात्र 20 दिन में ही खत्म कर लेंगे। वैसे योजना तो पूरी शूटिंग 16 में ही खत्म करने की है लेकिन चार दिन कोई ऊंच नीच होने की संभावना की वजह से जोड़ दिए हैं।

Kartik Aaryan film Dhamaka director Ram Madhvani blocked the entire hotel for 20 days to complete shooting
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

कार्तिक आर्यन फिल्म 'धमाका' में एक पत्रकार की भूमिका निभाएंगे जो मुंबई में हुए बम धमाकों की रिपोर्टिंग करता है। यह पूरी फिल्म मुंबई के एक होटल में ही फिल्माई जाएगी। इसके लिए फिल्म के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला ने पूरा इंतजाम कर दिया है।

Kartik Aaryan film Dhamaka director Ram Madhvani blocked the entire hotel for 20 days to complete shooting
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

फिल्म को बनाने में कोई दिक्कत न आए इसके लिए होटल के स्टाफ को ही क्रू का दर्जा दिया जाएगा। पूरे होटल को 20 दिन के लिए बुक किया गया है। इस दौरान न तो कोई बाहर आएगा और न ही बाहर जाएगा। यह योजना कोरोना वायरस से बचने के लिए भी बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan film Dhamaka director Ram Madhvani blocked the entire hotel for 20 days to complete shooting
कार्तिक आर्यन - फोटो : फाइल

रॉनी स्क्रूवाला नहीं चाहते कि फिल्म के कर्मचारियों में कोरोना वायरस जैसा संक्रमण फैले और शूटिंग में देरी हो। इसलिए, उन्होंने पूरा इंतजाम होटल में ही कर रखा है। यहां तक कि फिल्म के आउटडोर दृश्यों को फिल्माने के लिए क्रोमा का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए होटल में ही एक बड़ा सा हरा पर्दा लगाया गया है। राम माधवानी ने फिल्म की शूटिंग कार्तिक आर्यन के साथ शुरू कर दी है। कार्तिक के अलावा इस फिल्म में कुल मिलाकर पांच से छह किरदार ही होंगे और राम उनके साथ दिन और रात शूटिंग करेंगे।

विज्ञापन
Kartik Aaryan film Dhamaka director Ram Madhvani blocked the entire hotel for 20 days to complete shooting
राम माधवानी - फोटो : फाइल

फिल्म की शूटिंग जनवरी के पहले सप्ताह तक पूरी हो जाएगी और अगले साल के मध्य तक फिल्म 'धमाका' को रिलीज करने की योजना है। कार्तिक को इस फिल्म से बहुत आशाएं हैं। वह चाहते हैं कि राम माधवानी इस फिल्म को कुछ इस तरह की बनाएं कि यह फिल्म भी कम से कम एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार तो जीते। वह राम माधवानी से तब प्रभावित हुए जब उन्होंने सोनम कपूर के साथ मिलकर फिल्म 'नीरजा' बनाई। उस फिल्म के लिए सोनम कपूर ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed