{"_id":"5c432446bdec2226154d0342","slug":"kartik-aaryan-finally-ready-to-go-on-a-coffee-date-with-sara-ali-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा-कार्तिक की डेट में इसलिए हो रही थी देरी, अब होगा सैफ की बेटी का सपना पूरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारा-कार्तिक की डेट में इसलिए हो रही थी देरी, अब होगा सैफ की बेटी का सपना पूरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Sat, 19 Jan 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब से सारा अली खान ने फिल्ममेकर करण जौहर के लोकप्रिय टीवी टॉक शो कॉफी विद करण में अपने क्रश का खुलासा किया तब से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह शो में पिता और अभिनेता सैफ अली खान संग पहुंची थीं। उन्होंने शो में अभिनेता कार्तिक आर्यन संग डेट करने की बात कही थी। ऐसे में अब कार्तिक ने सारा संग डेट पर जाने के लिए हामी भर दी है। गौरतलब है कि सारा की मां अमृता ने कार्तिक को कोई मैसेज करने मना किया हुआ था....इसलिए दोनों के बीच कुछ भी तय नहीं हो पा रहा था..
2 of 5
सारा अली खान
दरअसल, मामला यह था कि अमृता सिंह ने बेटी सारा को मना किया हुआ था कि वह कार्तिक को कोई कॉल और मैसेज नहीं करेंगी। हालांकि अमृता ने सारा से यह भी कहा था कि वह कार्तिक के मैसेज और कॉल का इंतजार करें, लेकिन जब यह बात कार्तिक को पता चली तो उन्होंने एक इवेंट में मीडिया से रूबरू होते कहा..
3 of 5
kartik aryan
- फोटो : amar ujala
'मैंने सुना था कि सारा की मां अमृता ने उन्हें मुझे मैसेज करने से मना किया हुआ था, लेकिन इस सबके बारे में मैं आपको बता दूं कि मैं सारा संग एक कॉफी डेट के तैयार हूं और मैं चाहता हूं कि सारा ही कब और कहां चलना है बता देें।' ऐसे में सारा अली खान के लिए ये बहुत बड़ी गुडन्यूज है। क्योंकि सारा का सपना था कि वह कार्तिक संग डेट पर जाए जो अब पूरा होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सारा अली खान
देखा जाए तो अब इस कपल को अपना समय नहीं गंवाना चाहिए। जितना जल्दी हो सके दोनों को कॉफी डेट कर ही लेनी चाहिए। कार्तिक ने अपनी अगली फिल्म पति-पत्नी और वो के रीमेक के लिए प्रेंस कांफ्रेस में बताया कि वह फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं और भूमि पेडनेकर और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी लीड रोल में होंगी। आपको बता दें कि कार्तिक और अनन्या को एक डिनर डेट पर भी देखा गया था। जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
simmba
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि अभिनेता रणवीर सिंह ने कार्तिक और सारा का आपस में परिचय करवाया था। बता दें कि बीते वर्ष सारा और रणवीर सिंह फिल्म सिम्बा में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म ने 200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।