फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा के सामने स्टंट करते हुए कार्तिक आर्यन को लगी चोट, बुलाना पड़ा डॉक्टर

Wed, 12 Feb 2020 06:59 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 12 Feb 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
kartik aaryan get injured during doing stunt infornt of sara ali khan
Kartik Aaryan and Sara Ali Khan - फोटो : twitter

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'लव आजकल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं । दोनों को टीवी के हर दूसरे रियलिटी शो में देखा जा रहा है । साथ ही वो कई ईवेंट में भी नजर आ चुके हैं । हाल ही में कार्तिक आर्यन के फैंस के लिए बुरी खबर आई है। दरअसल, कार्तिक को फिल्म का प्रमोशन करने के दौरान चोट लग गई और वो घायल हो गए । 

kartik aaryan get injured during doing stunt infornt of sara ali khan
कार्तिक आर्यन - फोटो : Social Media

कार्तिक एक रियलिटी शो में पहुंचे थे और वो स्टंट कर रहे थे । इसी दौरान उन्हें चोट लग गई और डॉक्टर को बुलाना पड़ा । कार्तिक और सारा डांस रियलिटी शो डांस प्लस के सेट पर पहुंचे थे। इस शो को कोरियोग्राफर-डायरेक्टर रेमो डिसूजा जज करते हैं। यहां कार्तिक से एक मुश्किल डांस स्टेप करने के लिए कहा गया । 

kartik aaryan get injured during doing stunt infornt of sara ali khan
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

इस स्टेप में एक प्रॉप के साथ छलांग लगानी थी। कार्तिक ने इसे पूरा किया, लेकिन इस दौरान उनके अंगूठे में चोट आ गई । कार्तिक को बहुत दर्द हो रहा था जिस कारण कार्तिक के लिए फिजियोथेरेपिस्ट को सेट पर बुलाना पड़ा। हालांकि इसकी वजह से शो को बाधित नहीं होने दिया गया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
kartik aaryan get injured during doing stunt infornt of sara ali khan
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बता दें कि सारा और कार्तिक पहली बार इस फिल्म में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है । इसी नाम से इम्तियाज ने 10 साल पहले भी फिल्म बनाई थी । जिसमें सारा के पिता सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण थीं । ये फिल्म सुपरहिट हुई थी । 

विज्ञापन
kartik aaryan get injured during doing stunt infornt of sara ali khan
Kartik Aaryan - फोटो : social media

अब इम्तियाज ने उसी कहानी को नए तरीके से दिखाने की कोशिश की है । फिल्म का ट्रेलर लोगों को पसंद आया है । सारा और कार्तिक ने फिल्म में बहुत बोल्ड सीन दिए हैं । यह फिल्म 14 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी । कार्तिक और सारा की इस साल की ये पहली फिल्म है । 

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला से शादी के सवाल पर बोलीं आरती, 'जिंदगी में यही लिखा होगा तो...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed