सब्सक्राइब करें

कार्तिक आर्यन ने मां के नाम पर खरीदा था वो फ्लैट, जिसमें कभी 12 लड़कों के साथ किराए पर रहा करते थे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Mon, 12 Apr 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
kartik aaryan had bought the home for mother where he used to live on rent among 12 boys in mumbai
कार्तिक आर्यन - फोटो : Insatagram- @kartikaaryan

प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले कार्तिक आर्यन अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कार्तिक ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। कार्तिक एक तरफ अपने अभिनय से लोगों के दिल में जगह बना चुके हैं तो दूसरी तरफ उनके लुक पर लाखों लड़कियां फिदा हैं। हाल ही में अभिनेता ने साढ़े चार करोड़ रुपये की लैंबोर्गिनी उरुस खरीदी हैl इसके अलावा उन्होंने 50 लाख रुपए अतिरिक्त दिए हैं। उनकी यह कार इटली से एअरलिफ्ट कर मुंबई लाई गई है। उसके पीछे कारण यह है कि कार्तिक आर्यन कार की डिलीवरी के लिए 3 महीने इंतजार नहीं कर पा रहे थे। उनकी कार की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई।

Trending Videos
kartik aaryan had bought the home for mother where he used to live on rent among 12 boys in mumbai
कार्तिक आर्यन - फोटो : Insatagram- @kartikaaryan

कार्तिक लगातार अपने सपने को पूरा कर रहे हैं। पिछले साल इसी समय कार्तिक ने नया फ्लैट लिया था। उन्होंने यारी रोड स्थित एक सोसायटी में फ्लैट लिया था। इसकी कीमत करीब 1.60 करोड़ बताई गई। दिलचस्प बात यह है कि कार्तिक ने जो घर खरीदा है, वह उसके किराएदार भी रह चुके हैं। जब कार्तिक ग्वालियर से मुंबई आए थे तो उसी फ्लैट में किराए पर रहते थे।

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

विज्ञापन
विज्ञापन
kartik aaryan had bought the home for mother where he used to live on rent among 12 boys in mumbai
कार्तिक आर्यन - फोटो : Insatagram- @kartikaaryan

इसका कुल क्षेत्रफल 551 वर्गफीट है। इसमें से 459 वर्गफीट सिर्फ कार्पेट एरिया है। उनका फ्लैट बिल्डिंग के पांचवें फ्लोर पर है। कार्तिक ने ये फ्लैट अपनी मां के नाम पर खरीदा है। यहां वो अपने माता-पिता और बहन कृतिका के साथ रहते हैं। उनका ये घर काफी खूबसूरत है। कार्तिक के शेयर किए गए वीडियो में आपने उनका ये आशियाना कई बार देखा होगा।

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

kartik aaryan had bought the home for mother where he used to live on rent among 12 boys in mumbai
कार्तिक आर्यन - फोटो : Insatagram- @kartikaaryan

बता दें कि इस आलीशान फ्लैट में रहने वाले कार्तिक किसी समय मुंबई में 12 लड़कों के साथ एक फ्लैट में रहते थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह अंधेरी में 12 लड़कों के साथ एक प्लैट में रहते थे। क्योंकि उनके पास सीमित पैसे होते थे।

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

विज्ञापन
kartik aaryan had bought the home for mother where he used to live on rent among 12 boys in mumbai
कार्तिक आर्यन - फोटो : Insatagram- @kartikaaryan

कार्तिक ने करियर की शुरुआत एक विज्ञापन फिल्म से की थी। इसके लिए उन्हें 15 हजार रुपए मिले थे। कार्तिक के मुताबिक, उनके लिए ये बहुत बड़ी बात थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'धमाका' इसी साल रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा एक्टर 'भूल भुलैया 2' में भी काम करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed