सब्सक्राइब करें

कार्तिक आर्यन से बोला फैन- 'एक लाख रुपये दूंगा रिप्लाई कर दो', अभिनेता ने दिया दो लाख रुपये वाला ये जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 14 Apr 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan hilarious 2 Lakh rupees reply to a fan who offers him Rs 1 lakh for a reply
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वहीं हाल फिलहाल वो अपने वीडियोज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कार्तिक आर्यन कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे योद्धाओं से बात करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं और सभी को जागरुक कर रहे हैं। हालांकि इस बीच कार्तिक आर्यन का एक कमेंट सुर्खियों में आ गया है।

Trending Videos
Kartik Aaryan hilarious 2 Lakh rupees reply to a fan who offers him Rs 1 lakh for a reply
सुमिति सिंह और कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल  कार्तिक आर्यन कार्तिक आर्यन अपने फैंस को जागरुक करने के लिए एक वीडियो सीरीज लेकर आए हैं, जिसमें वो पुलिस, डॉक्टर्स, सोशल वर्कर्स और कोरोना वायरस सर्वाइवर्स से बात करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वो उनके अनुभवों को देश- दुनिया तक पहुंचा रहे हैं। अपने पहले वीडियो में कार्तिक आर्यन ने कोरोना वायरस सर्वाइवर गुजरात की सुमिति सिंह से बात की, जिसके बाद वो दूसरे वीडियो की तैयारी में लग गए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#KokiPoochega 🤫 Episode 1 - @sumitisingh One of India’s first Covid-19 survivors.🙏🏻 Link in Bio ▶️

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan hilarious 2 Lakh rupees reply to a fan who offers him Rs 1 lakh for a reply
Kartik Aaryan - फोटो : social media

ऐसे में कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसमें दिख रहा है कि वो वीडियो कॉल पर हैं और उनके वीडियो सीरीज का दूसरा एपिसोड रेंडर  हो रहा है। वहीं कार्तिक के हावभाव से साफ नजर आ रहा है कि वीडियो रेंडर होने में काफी वक्त ले रहा है। कार्तिक ने इसके कैप्शन में लिखा- 'एपिसोड 2 अभी तक रेंडर हो रहा है.... लोडिंग.....'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Work from home they said 😭 Episode 2 Still Rendering 👨🏻💻 🤦🏻♂️ 🐢..........Loading........🐢 #KokiPoochega 🤫

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

Kartik Aaryan hilarious 2 Lakh rupees reply to a fan who offers him Rs 1 lakh for a reply
Kartik Aaryan - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

कार्तिक आर्यन के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट किया, 'मैं एक लाख रुपये दूंगा, प्लीज रिप्लाई कर दो।' वहीं कार्तिक ने भी अपने ही अंदाज में जवाब देते हुए लिखा, 'मैं दो लाख रुपये दूंगा, प्लीज इसको जल्दी रेंडर कराने में मदद कर दो।' कार्तिक के इस जवाब को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।





 

विज्ञापन
Kartik Aaryan hilarious 2 Lakh rupees reply to a fan who offers him Rs 1 lakh for a reply
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बात कार्तिक आर्यन के फिल्मी करियर की करें तो आखिरी बार कार्तिक फिल्म लव आज कल में नजर आए थे। इस फिल्म में कार्तिक के साथ सारा अली खान मुख्य भूमिका में थीं। वहीं कार्तिक के खाते में भूल भुलैया का रीमेक और दोस्ताना 2 भी है। भूल भुलैया में जहां कार्तिक की जोड़ी कियारा आडवाणी के साथ बनेगी तो वहीं दोस्ताना में जान्हवी कपूर नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed