सब्सक्राइब करें

शमशाद बेगम: 15 की उम्र में परिवार से लड़कर की थी हिंदू वकील से शादी, 'मेरे पिया गए रंगून' गाकर रचा इतिहास

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 14 Apr 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
Shamshad Begum: Mere piya gaye rangoon Singer Birth Anniversary Lesser Known Facts
शमशाद बेगम

हिंदी सिनेमा में किशोर कुमार, लता मंगेशकर जैसे कई महान गायक हुए हैं। जिनकी गायकी के दीवाने आज भी हैं। लोग बड़े ही चाव से इनके गीत सुनते हैं। "मेरे पिया गये रंगून" और "कजरा मोहब्बत वाला" भी ऐसी ही एक महान गायिका ने गाया और हमेशा के लिए इस गाने को अमर कर दिया। इन गीतों को अपनी आवाज देने वाली गायिका शमशाद बेगम की आज जयंती है। उनके सुरीले सुर आज भी लोगों के कानों में गूजते हैं। शमशाद बेगम के जन्मदिन पर आइए बताते हैं उनके जीवन के कुछ रोचक किस्सों के बारे में।

Trending Videos
Shamshad Begum: Mere piya gaye rangoon Singer Birth Anniversary Lesser Known Facts
शमशाद बेगम

14 अप्रैल 1919 को पंजाब के अमृतसर में जन्मीं शमशाद बेगम ने शुरुआती दिनों में पेशावर रेडियो में काम किया था। शमशाद को बहुत छोटी उम्र से ही गाने का शौक था। लेकिन फिल्मों में गाना उनके लिए सपने जैसा था। लेकिन ये सपना सच हुआ शमशाद के चाचा की वजह से। उनके एक चाचा लाहौर की एक बड़ी म्यूजिक कंपनी में ऑडीशन दिलाने ले गए। जहां गुलाम हैदर ने उनका टेस्ट लिया और उन्हें एक ही बार में 15 गानों का कॉन्ट्रेक्ट मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamshad Begum: Mere piya gaye rangoon Singer Birth Anniversary Lesser Known Facts
शमशाद बेगम

शमशाद बेगम कट्टवादी मुस्लिम परिवार से थीं लेकिन उनका दिल आया एक हिंदू वकील (गणपत लाल) पर। परिवार के विरोध के बावजूद शमशाद बेगम ने मात्र 15 साल की उम्र में शादी कर ली। गणपत ने लाहौर से मुंबई तक शमशाद का हर कदम पर ख्याल रखा। शमशाद ने भी पति के साथ उम्र भर का रिश्ता निभाया।

Shamshad Begum: Mere piya gaye rangoon Singer Birth Anniversary Lesser Known Facts
शमशाद बेगम

शमशाद बेगम ने अपने करियर में कई भाषाओं में 6,000 से ज्यादा गाने गाए। शमशाद बेगम अपने जमाने की सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाली और कमाने वाली प्लेबैक सिंगर भी। शमशाद बेगम को पहली बार एक गाने के लिए 15 रुपये मिले थे। उन्होंने नौशाद, एसडी बर्मन और ओ पी नैयर जैसे महान संगीतकारों के साथ काम किया था। शमशाद बेगम ने कभी किसी नए संगीतकार के साथ गाने से मना नहीं किया।

विज्ञापन
Shamshad Begum: Mere piya gaye rangoon Singer Birth Anniversary Lesser Known Facts
शमशाद बेगम

40 और 50 के दशक में शमशाद बेगम के गाए गाने रेडियो पर छाए रहते थे। जैसे 'सी.आई.डी' फिल्म का 'लेके पहला पहला प्यार' और 'कहीं पे निगाहें'। इसके अलावा 'पतंगा' का 'मेरे पिया रंगून' तो आज भी कई मोबाइल फोन की प्लेलिस्ट में मिल जाएगा। शमशाद बेगम द्वारा गाए चर्चित गीतों में ‘कभी आर कभी पार’, ‘कहीं पे निगाहें कहीं पे निशाना’, ‘सइयां दिल में आना रे’, ‘बूझ मेरा क्या नाम रे’ और ‘छोड़ बाबुल का घर’ शामिल है। संगीत में उनके योगदान को देखते हुए  2009 में शमशाद बेगम को पद्म भूषण से नवाजा गया था। 

सुनिए शमशाद बेगम का यह सदाबहार गाना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed