{"_id":"5d1b21d08ebc3e3cf6223f18","slug":"kartik-aaryan-hugs-imtiaz-ali-and-gets-emotional-on-the-last-day-of-shoot-of-love-aaj-kal-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इम्तियाज अली को गले लगाकर क्यों रोने लगे कार्तिक आर्यन, वीडियो आया सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इम्तियाज अली को गले लगाकर क्यों रोने लगे कार्तिक आर्यन, वीडियो आया सामने
Tue, 02 Jul 2019 02:50 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 02 Jul 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
kartik aaryan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने हाल ही में अपनी फिल्म 'लव आजकल 2' की शूटिंग खत्म की है। फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। शूटिंग के आखिरी दिन की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं । एक वीडियो में कार्तिक डायरेक्टर इम्तियाज को गले लगाए नजर आए । साथ ही कार्तिक इमोशनल हो गए और रोने लगे ।
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan
- फोटो : instagram
भीड़ के बीच कार्तिक आंसू पोछते भी दिखे। कार्तिक और सारा ने फिल्म की शूटिंग 66 दिन तक की । फिल्म का आखिरी शेड्यूल हिमाचल प्रदेश में शूट हुआ । इस मौके पर सारा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की । इसमें वो कार्तिक आर्यन और इम्तियाज अली के साथ नजर आईं ।
View this post on Instagram
A post shared by Koki Aaryan (@kartik_koki) on
Sara Ali Khan and Imtiaz Ali
- फोटो : instagram
सारा ने इम्तियाज अली के साथ काम करने के बारे में लिखा, 'फिल्म की शूटिंग खत्म। 66 दिन और कई सारी यादें। मेरे सपने को साकार करने के लिए धन्यवाद। जिस गर्मजोशी, सब्र और देखभाल से हर दिन आपने मेरी सराहना की मैं इस चीज को काफी पसंद करती हूं। आपके साथ सेट पर होने से मुझे काफी फायदा मिलता था। मैं इन सब चीजों को मिस करूंगी।'
View this post on Instagram
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
विज्ञापन
विज्ञापन
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
साथ ही सारा ने ये भी कहा कि वो कार्तिक को याद करने वाली हैं । सारा लिखती हैं, 'काम करते वक्त मुझे कंफर्टेबल फील कराने के लिए शुक्रिया। बिना किसी स्वार्थ के मुझे इतना कुछ देने और लगातार मेरा ख्याल रखने के लिए भी शुक्रिया। आपके साथ कॉफी से लेकर चाय पीने तक, मैं उम्मीद करती हूं कि ये सब हम लोग फिर से कर पाएंगे। मैं आपको इतना ज्यादा मिस करने वाली हूं जितना आप सोच भी नहीं सकते।'
विज्ञापन
ranveer singh
- फोटो : social media
सारा के इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने भी गजब का कमेंट किया है । रणवीर ने सारा और कार्तिक की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'सो क्यूट, भूलना नहीं सबसे पहले किसने मिलवाया था ।' सारा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं । सारा और कार्तिक की ये फिल्म 14 फरवरी 2020 को रिलीज होगी ।