{"_id":"5dbbc1878ebc3e01596666d5","slug":"kartik-aaryan-nach-baliye-9-sets-shaves-his-moustache","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'नच बलिए 9' के सेट पर अनन्या पांडे ने कार्तिक आर्यन से की ऐसी डिमांड, हैरान रह गया हर कोई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'नच बलिए 9' के सेट पर अनन्या पांडे ने कार्तिक आर्यन से की ऐसी डिमांड, हैरान रह गया हर कोई
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 01 Nov 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कार्तिक आर्यन इन दिनों एक के बाद एक फिल्मों में बिजी हैं। इसके अलावा वो अपनी अफेयर की खबरों को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। कार्तिक आर्यन डांसिंग शो 'नच बलिए 9' के सेट पर पहुंचे। उनके साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर भी मौजूद थीं। इस दौरान उन्होंने ऐसा कुछ किया कि उनका पूरा लुक ही बदल गया।
2 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
सेट पर पहुंचे कार्तिक आर्यन को अपनी मूंछें शेव करानी पड़ीं। शो के होस्ट मनीष पॉल पूछते हैं कि वो बर्थडे गर्ल अनन्या पांडे के लिए कौन सा गिफ्ट प्लान कर रहे हैं। जिस पर कार्तिक आर्यन कहते हैं कि वो जो मांगेंगी वो दे देंगे। बस फिर क्या था अनन्या पांडे उनसे मूंछें शेव कराने के लिए कहती हैं।
3 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या की इस डिमांड पर पहले तो कार्तिक आर्यन हैरान रह जाते हैं फिर वो अपनी मूंछें शेव करा लेते हैं। सेट से आई कार्तिक आर्यन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जिसमें कार्तिक कार्यन बिना मूंछों के दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kartik aaryan, ananya pandey
- फोटो : amar ujala
कार्तिक आर्यन के अफेयर की खबरें सारा अली खान के साथ लंबे समय से चल रही हैं। हालांकि कार्तिक आर्यन का नाम अनन्या पांडे के साथ भी जुड़ता रहा है। 30 अक्टूबर को अनन्या पांडे के जन्मदिन पर दोनों साथ में डिनर पर निकले जिसके बाद गॉसिप के गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
kartik aaryan
- फोटो : social media
कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर फिल्म 'पति पत्नी और वो' में नजर आएंगे। फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म 1978 में आई बीआर चोपड़ा की 'पति पत्नी और वो' की रीमेक है। 70 के दशक की इस सुपरहिट कॉमेडी फिल्म में संजीव कुमार लीड रोल में थे जबकि उनकी पत्नी के किरदार में विद्या सिन्हा और सेक्रेटरी के रोल में रंजीता कौर थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।