कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' दिवाली की छुट्टियों के मौके पर 1 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर 2022 की हॉरर कॉमेडी की इस अगली कड़ी की भिड़ंत रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' से होगी। हाल ही में एक इवेंट में कार्तिक ने फिल्मों के टकराव और उससे बिजनेस पर पड़ने वाले असर के बारे में खुलकर बात की। साथ ही अपने बयान से हर किसी का ध्यान आकर्षित किया।
Kartik Aaryan: 'इसे कॉम्पिटिशन नहीं मानता...,' सिंघम अगेन से भूल भुलैया 3 के क्लैश पर कार्तिक ने तोड़ी चुप्पी
'सिंघम अगेन' के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश पर बात करते हुए कार्तिक आर्यन ने कहा, 'दिवाली इतनी महत्वपूर्ण छुट्टी है कि मेरा मानना है कि दो फिल्में आसानी से सिनेमाघरों में एक साथ रह सकती हैं। जहां सिंघम अगेन एक्शन जॉनर के अंतर्गत आती है, हमारी फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी है। एक फिल्म दर्शक के रूप में, मैं इसे सभी के लिए एक त्योहार के रूप में देखता हूं, जिसमें एक ही दिन में दो विकल्प होते हैं, जो इन दिनों हमारी इंडस्ट्री में दुर्लभ है।'
कार्तिक आर्यन ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'फिल्में जल्दी-जल्दी रिलीज नहीं हो रही हैं और हम इसके बारे में रोजाना पढ़ते हैं। अब, दिवाली के दौरान, हमारी दो फिल्में आ रही हैं जिनका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। मैं उनकी फिल्म की सराहना करता हूं और मैं इसे देखूंगा भी।'
VVKWWV BO Collection Day 3: रविवार को कैसा रहा राजकुमार राव-तृप्ति डिमरी की फिल्म का हाल? जानें कारोबार
कार्तिक ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि आप सभी भी हमारी फिल्म का समर्थन करेंगे। दोनों फिल्मों के सफल होने की प्रबल संभावना है। मैं इसे किसी कॉम्पिटिशन के रूप में नहीं देखता। दोनों फिल्मों में वर्सेज की कोई बात ही नहीं है। वे महत्वपूर्ण फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं और इसमें शामिल सभी लोगों के लिए मेरे मन में बहुत प्रशंसा है। ये जो फिल्म बनाम फिल्म चालू हुआ है, ये बहुत गलत है।'
Anees Bazmee: सोशल मीडिया पर उठी सलमान की फिल्म 'रेडी' के सीक्वल की मांग, निर्देशक अनीस बज्मी ने दिया ये जवाब
अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित 'भूल भुलैया 3' में विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, संजय मिश्रा, तृप्ति डिमरी और राजपाल यादव सहित अन्य कलाकार शामिल हैं। वहीं, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' की बात करें तो इसमें मुख्य भूमिका में अजय देवगन और करीना कपूर खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और टाइगर श्रॉफ की विशेष भूमिकाएं हैं।
