कुछ समय पहले तक सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के अफेयर से जुड़ी कोई ना कोई खबरें आती रहती थीं। जिसके बाद एक रिपोर्ट में कहा गया कि काम में व्यस्तता की वजह से दोनों अपने करियर पर फोकस करेंगे और अलग होने का फैसला किया है। सारा से ब्रेकअप की खबरों पर पहली बार कार्तिक आर्यन ने चुप्पी तोड़ी है।
सारा से ब्रेकअप की खबरों पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'इस अभिनेत्री के साथ...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं अनन्या पांडे ने 30 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अनन्या पांडे अपने जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन के साथ डिनर पर निकलीं हालांकि दोनों अलग-अलग स्पॉट हुए थे। जिसके बाद यह कहा जाने लगा कि कार्तिक और सारा के बीच दूरियों की वजह अनन्या पांडे हैं।
एक इवेंट में पहुंचे कार्तिक आर्यन से जब सारा से ब्रेकअप का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'दो रोटियां अनन्या के साथ तोड़ ली तो सबने पूछ लिया। मैंने हाल ही में अमिताभ बच्चन के साथ एक एड फिल्म की और उसे इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया लेकिन किसी ने उस बारे में नहीं पूछा।'
कार्तिक आर्यन जल्द ही अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के साथ फिल्म 'पति पत्नी और वो' में नजर आएंगे। इसे मुदस्सर अजीज ने निर्देशित किया है। फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म 1978 में आई बीआर चोपड़ा की 'पति पत्नी और वो' की रीमेक है। 70 के दशक की इस सुपरहिट कॉमेडी फिल्म में संजीव कुमार लीड रोल में थे जबकि उनकी पत्नी के किरदार में विद्या सिन्हा और सेक्रेटरी के रोल में रंजीता कौर थीं।
बीते दिन 'पति पत्नी और वो' का ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म में कार्तिक एक ऐसे पति (चिंटू त्यागी) के किरदार में नजर आ रहे हैं जिनकी शादी उनके पिता ने जल्दी करा दी है। वहीं भूमि ने कार्तिक की पत्नी (वेदिका त्यागी) का किरदार निभाया है। साथ ही अनन्या फिल्म में 'वो' यानी कि तपस्या के रोल में हैं जिन्हें देखकर चिंटू त्यागी अपने दिल पर लगाम नहीं लगा पाते हैं।
हूबहू मां की तरह दिखती हैं ये मशहूर अभिनेत्री, जन्मदिन पर बहन ने शेयर की तस्वीर