सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: अगले महीने राजश्री की नई फिल्म का होगा एलान, कार्तिक आर्यन का इसलिए कट गया पत्ता

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 25 Jan 2025 09:07 PM IST
सार

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन के हाथ से राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म फिसल गई है। इस फिल्म का एलान अगले महीने होने वाला है। 

विज्ञापन
Kartik Aaryan Replaced in Rajshri Productions New Movie Announcement Coming Next Month
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आखिर ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई हीरो बॉक्स ऑफिस पर चार सौ करोड़ रुपये कमाने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म दे और इसके बावजूद उसके पास बताने को ले देकर बस एक ही फिल्म हो? लेकिन, हीरो का नाम अगर कार्तिक आर्यन हो तो ऐसा हो सकता है। कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ब्लॉकबस्टर फिल्म रही है लेकिन ये फिल्म बनाने वाली कंपनी टी सीरीज ने ही उनकी किसी भी नई फिल्म पर हां करने से इनकार कर दिया है। राजश्री प्रोडक्शन्स की नई फिल्म का एलान जरूर अगले महीने होना है पर इसके हीरो कार्तिक आर्यन अब नहीं हैं।


IFFA Awards: जयपुर में होगा 25वां आईफा अवॉर्ड्स, शाहरुख खान और कार्तिक आर्यन करेंगे होस्ट

Trending Videos
Kartik Aaryan Replaced in Rajshri Productions New Movie Announcement Coming Next Month
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

देश की सबसे बड़ी फिल्म व म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ने कार्तिक आर्यन की अधिकतर हिट फिल्में बनाई हैं। ‘प्यार का पंचनामा’ फ्रेंचाइजी के अलावा ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘भूल भुलैया’ फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों फिल्मों की निर्माता कंपनी टी सीरीज ही है। लेकिन, कार्तिक के चाहने के बावजूद टी सीरीज के साथ मिलकर उनकी हिट फिल्में बनाने वाले निर्माता-निर्देशक लव रंजन उनके साथ कोई नई फिल्म बनाने से कतरा रहे हैं। फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ की प्रोडक्शन टीम में ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने ‘प्यार का पंचनामा’ के दिनों से कार्तिक का व्यवहार बदलते देखा है। इनमें से कई लोगों को कार्तिक का अब का व्यवहार काफी चौंकाने वाला भी लगता रहा है।
Kartik Aaryan: 'दोस्ताना 2' टलने के बाद नई फिल्म पर काम शुरू करेंगे करण-कार्तिक-जान्हवी, क्यों तेज हुई सुगबुगाहट?

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan Replaced in Rajshri Productions New Movie Announcement Coming Next Month
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सबसे दिलचस्प जानकारी टी सीरीज के सूत्रों ने फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की हीरोइन तृप्ति डिमरी और उसके पहले फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की हीरोइन तब्बू की कार्तिक आर्यन के साथ हुई अनबन की बताई है। फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के प्रचार के दौरान बताते हैं कि कार्तिक ने तब्बू का कई बार जानबूझकर अपमान किया। यहां तक कि इसके बाद तब्बू ने खुद ही इस फिल्म के प्रचार से दूरी बना ली। ऐसा ही कुछ बताते हैं कि फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के दौरान तृप्ति डिमरी के साथ हुआ। अब हालत ये है कि तृप्ति डिमरी का मन ही नहीं होता है कार्तिक आर्यन के साथ एक फ्रेम में काम करने का।

Kartik Aaryan Replaced in Rajshri Productions New Movie Announcement Coming Next Month
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बीच जानकारी मिली हैं कि राजश्री प्रोडक्शंस अगले महीने एक बड़ा एलान अपनी अगली फिल्म को लेकर करने जा रहा है। राजश्री के सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म के हीरो पहले कार्तिक आर्यन ही थे लेकिन जिस तरह से उन्होंने 75 साल से फिल्में बना रही कंपनी राजश्री के लोगों के साथ बर्ताव किया, उसके चलते कंपनी ने इस फिल्म से कार्तिक को बाहर का रास्ता दिखाना ही बेहतर समझा। अब इस फिल्म में किस हीरो को लिया गया है, इसका खुलासा अगले महीने हो सकता है। राजश्री के लोग फिलहाल अपनी पहली ओटीटी सीरीज ‘बड़ा नाम करेंगे’ का काम पूरा करने में व्यस्त हैं। ये सीरीज 7 फरवरी से सोनी लिव पर प्रसारित होने जा रही है।

विज्ञापन
Kartik Aaryan Replaced in Rajshri Productions New Movie Announcement Coming Next Month
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कार्तिक की नई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का एलान हुए एक महीना 25 जनवरी को पूरा हो गया। लेकिन, अब तक किसी हीरोइन ने इस फिल्म में काम करने के लिए हां नहीं की। धर्मा प्रोडक्शंस जैसे बैनर की फिल्म होने के बावजूद हिंदी सिनेमा की सभी टॉप अभिनेत्रियों ने इस फिल्म में काम न करने का कोई न कोई बहाना बता दिया है। अब सूत्र बताते हैं कि ले देकर इस फिल्म के लिए करण जौहर के पास सिर्फ अनन्या पांडे ही बची हैं। अनन्या की बॉक्स ऑफिस वैल्यू कुछ खास है नहीं लेकिन अगर साल 2026 में कार्तिक को अपनी कोई फिल्म सिनेमाघरों में दिखनी है तो अनन्या के साथ ही उनको भी हां करनी होगी क्योंकि इस साल तो कार्तिक की कोई भी फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आ रही है।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed