अभिनेता कार्तिक आर्यन अब बॉलीवुड में सुपरस्टार वाली श्रेणी में आ चुके हैं। बड़े स्टार्स की तरह उनकी भी फैन फॉलोइंग काफी लंबी चौड़ी है। पिछली कई फिल्मों में कार्तिक के काम को काफी पसंद किया गया है। हाल ही कार्तिक आर्यन ने एक पोस्ट पर ऐसा जवाब दिया कि फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए।
यूजर के इस सवाल पर खुद को नहीं रोक पाए कार्तिक आर्यन, जवाब देते ही हो गया वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Freddy Birdy नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर कार्तिक से पूछा, ''कृपया कोई मुझे कार्तिक आर्यन के बारे में समझाएगा।'' इस पोस्ट के बाद कार्तिक के कई फैंस ने इस पोस्ट पर जवाब दिया। एक फैन ने लिखा, 'बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद के बीच एक ऐसा अभिनेता, जिसे स्टार किड्स की तरह अपनी फिल्में चुनने का अवसर नहीं मिला था, लेकिन कड़ी मेहनत से वो आगे निकल गया। और कुल मिलाकर वो एक अच्छा इंसान है। दूसरों के लिए दयालु है और कोई अहंकार नहीं है। एक और ने लिखा, 'वह एक अच्छा लड़का है जिसके आसपास हर कोई रहना चाहता है।'
लेकिन इन सबके बीच खास बात ये रही कि खुद कार्तिक आर्यन ने भी इस पोस्ट पर जवाब दिया। कार्तिक ने लिखा, 'बस एक लड़का जो अपने सपनों का पीछा कर रहा है, इसे बड़ा बनाने की कोशिश कर रहा है, कड़ी मेहनत कर रहा है, हर रोज बेहतर हो रहा है। लेकिन यह ऐसे ऊपर जाने का सबसे अच्छा तरीका नहीं है, ठीक है?' कार्तिक का ये जवाब अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
याद दिला दें कि कार्तिक आर्यन ने कुछ वक्त पहले अपनी फिल्म लव आज कल के निर्देशक इम्तियाज अली को धन्यवाद कहते हुए एक बहुत ही सुंदर पोस्ट साझा किया था। कार्तिक ने लिखा था कि मैंने लव आज कल में अपने प्रदर्शन के लिए जिस तरह का प्यार और सराहना हासिल की है, उस तरह का अनुभव कभी नहीं किया है। इम्तियाज मेरे कुछ पसंदीदा फिल्म निर्माताओं और लोगों से जिन्हें मैं इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा सम्मान देता हूं।
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
बता दें कि कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में दोस्ताना 2 और भूल भुलैया 2 हैं। इस दिनों लॉकडाउन की वजह से कार्तिक अपने घर पर ही सारा वक्त बिता रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए वो कोरोना वायरस को लेकर जागरुक भी कर रहे हैं।
जगजीत सिंह के आसपास रहना पसंद नहीं करते थे स्टूडेंट्स, जानिए क्यों गजल के बीच में सुनाते थे चुटकुले