फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कार्तिक आर्यन ने कहा: विवादों से पड़ता है परिवार पर असर, मम्मी को बहुत समझाता हूं!

Wed, 17 Nov 2021 01:50 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 17 Nov 2021 01:50 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan says controversies affect families mummy ko bahut samjhata hu
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 19 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इससे पहले वह लगातार अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्हें अपने दोस्त के साथ सड़क पर चाइनीज खाते हुए भी देखा गया था। फिल्म धमाका को राम माधवानी ने डायरेक्ट किया है। कार्तिक आर्यन ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि इस फिल्म की शूटिंग एक कमरे में हुई है। अब कार्तिक आर्यन ने बताया है कि जब उनको ट्रोल किया जाता है और उनकी आलोचना होती है, तो ऐसी स्थिति में वह अपनी मां को कैसे समझाते हैं?


 

Kartik Aaryan says controversies affect families mummy ko bahut samjhata hu
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल, कार्तिक आर्यन अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं। वह मां से अपने प्यार को इजहार करने से कभी नहीं कतराते। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले कार्तिक आर्यन के पोस्ट और वीडियो में भी उनकी मां दिखाई देती हैं। अब उन्होंने खुलासा किया है कि जब वह ट्रोल होते हैं, तो अपनी मां को किस तरह से इसे लेकर समझाते हैं।
 

Kartik Aaryan says controversies affect families mummy ko bahut samjhata hu
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वह जल्द ही अब अपने करियर की पहली थ्रिलर धमाका में नजर आएंगे। उन्होंने बताया है कि वह विवादों को कैसे संभालते हैं। कार्तिक का कहना है कि कई बार जब चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है, तो यह एक हद तक प्रभावित होता है कि ऐसा क्यों हो रहा है? ऐसी स्थिति में मुझे अपने परिवार के लिए बुरा लगता है क्योंकि वे इस दुनिया यानी कि इंडस्ट्री से संबंधित नहीं हैं। चूंकि मैं इसी से हूं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan says controversies affect families mummy ko bahut samjhata hu
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उन्होंने कहा कि मैं फिल्म इंडस्ट्री से हूं और जानता हूं कि कुछ भी मायने नहीं रखता है और आपको बस अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। पर कई बार परिवार प्रभावित होते हैं। केवल यही एक चीज है जिससे मुझे कभी-कभी चिंता होती है। इसके अलावा, कोई फर्क नहीं पड़ता।
 

विज्ञापन
Kartik Aaryan says controversies affect families mummy ko bahut samjhata hu
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

कार्तिक आर्यन ने कहा, मुझे पता है कि मेरा काम हमेशा बोलता रहेगा। अगर मैं कहीं पिछड़ रहा हूं, तो मैं इसमें सुधार करना चाहता हूं। यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपने परिवार के सदस्यों को स्थिति के बारे में समझाते हैं। कार्तिक ने कहा, हां बहुत समझाता हूं.. मम्मी को बहुत समझाता हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed