फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vir Das: पहले भी विवादों में फंस चुके हैं वीर दास, भावनाएं आहत करने और अश्लीलता फैलाने का भी लगा था आरोप

Wed, 17 Nov 2021 01:33 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 17 Nov 2021 01:33 PM IST
विज्ञापन
Vir das has landed into controversies before two indias peom read details
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास अपने अभिनय और स्टैंड अप कॉमेडी के अलावा विवादों को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनका नाम एक बार फिर सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में जॉन एफ कैनेडी सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स में अपने परफॉर्मेंस का वीडियो वीर दास ने अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया जिसमें वह एक कविता सुना रहे हैं। इस कविता की कुछ पंक्तियां हैं- मैं उस भारत से आता हूं.. जहां दिन में औरतों की पूजा और रात में गैंगरेप होता है।



पहले भी विवादों में फंस चुके हैं वीर दास

ऐसी ही तमाम बातें कहते हुए वीर दास ने कविता सुनाई जिसे लेकर देश में बवाल मच गया। अमेरिका में जाकर भारत का नाम खराब करने के लेकर वीर दास पर एफआईआर दर्ज हो गई। हालांकि यह पहला ऐसा मामला नहीं है जब वीर दास चर्चा में आए हैं। इससे पहले भी वीर दास कई सारे विवादों मे फंस चुके हैं।

Vir das has landed into controversies before two indias peom read details
वीर दास

ट्रांस समुदाय की भावना आहत करने का लगा था आरोप

कुछ समय पहले वीर दास ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए #TenOnTen के एक एपिसोड में ट्रांसजेंडर समुदाय और उनके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वालों शब्दों को लेकर मजाक बनाया और कुछ अनुचित शब्दों का इस्तेमाल कर दिया था। ऐसे में बड़ा विवाद खड़ा हो गया था और उन पर ट्रांस समुदाय का मजाक उड़ाकर भावनाओं को आहत करने के आरोप लगे थे। इसके बाद वीर दास ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी थी।


Vir das has landed into controversies before two indias peom read details
कॉमेडियन वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

हाईकोर्ट तक पहुंचा था शो का मामला

वीर दास को उनके शो हसमुख के लिए 10 कानूनी नोटिस भेजे गए थे। यह शो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था। उन पर आरोप था कि इस शो के जरिए उन्होंने वकीलों की छवि बिगाड़ने का काम किया है। इस शो को लेकर इतना विवाद हुआ था कि मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vir das has landed into controversies before two indias peom read details
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

अश्लीलता फैलाने का लगा था आरोप

फिल्म मस्तीजादे के प्रमोशन के दौरान भी वीर दास बड़े विवाद में फंस गए थे। दरअसल इस फिल्म के प्रमोशन के लिए सनी लियोनी और वीर दास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी क्योंकि उन्होंने मंदिर के अंदर कंडोम बांटे थे। अश्लीलता फैलाने के आरोप में वीर दास के खिलाफ दिल्ली के आदर्श नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।

विज्ञापन
Vir das has landed into controversies before two indias peom read details
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो अपलोड पर मचा था बवाल

पिछले साल लगे लॉकडाउन में वीर ने अपने पड़ोसी को खाने पर बुलाया था। उस दौरान उन्होंने लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन किया था। हालांकि किसी बात पर उनके पड़ोसी नाराज होकर उन पर छींक देते हैं। वीर ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो अपलोड कर दिया था लेकिन बाद में हटा दिया यह कहकर की अब सब ठीक हैं। हालांकि इसे लेकर भी विवाद खड़ा हो गया जहां कई लोगों ने वीर को काफी ट्रोल कर दिया। लोगों का कहना था कि वीर ने वीडियो अपलोड किया ही क्यों था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed