कार्तिक आर्यन लागातार खबरों में बने हुए हैं। कभी अपनी फिल्मों की वजह से तो कभी सारा अली खान संग डेटिंग को लेकर। इस बार कार्तिक अपनी एक तस्वीर की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। कार्तिक आर्यन ने करीना के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर करीना कपूर के टॉक शो की है जहां कार्तिक हाल ही में पहुंचे थे।
कार्तिक ने करीना से कहा- ये इश्क हाय!, यूजर्स को याद आईं सारा अली खान, बोले- सास हैं तुम्हारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक ने करीना के साथ अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा-ये इश्क हाय इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाया। तस्वीर में दोनों काफी खुश लग रहे हैं। वहीं करीना की तस्वीर भी इस कैप्शन के साथ वायरल हो रही है- क्योंकि यहां सारा नहीं है।
सारा अली खान के कार्तिक आर्यन के साथ रिलेशनशिप में होने की खबरें पिछले काफी वक्त से आ रही हैं। दोनों को अकसर एक दूसरे के साथ देखा जाता है। सारा सैफ अली खान की पहली बेटी हैं और करीना सैफ की दूसरी पत्नी यानी करीना सारा की दूसरी मां हैं। ऐसे में करीना के साथ कार्तिक आर्यन की ऐसी तस्वीर देख फैंस को सारा अली खान की याद आ गई।
Ye ‘Ishq’ haaye...❤️ #KareenaKapoorKhan @dotheishqbaby
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
ये भी पढ़ें- डायरेक्टर संग अफेयर तो धर्मेंद्र के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करती दिखी थीं ये एक्ट्रेस, अब दिखती हैं ऐसी