फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: कार्तिक ने शुरू की भूल भुलैया 3 की शूटिंग, बोले- करियर की सबसे बड़ी फिल्म की शुरुआत कर रहा हूं

Sat, 09 Mar 2024 11:21 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 09 Mar 2024 11:21 AM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan start shooting of Bhool Bhulaiyaa 3 shared update on social media
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर बंपर कमाई की थी। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी यह हॉरर कॉमेडी लोगों को खूब पसंद आई थी। अब दर्शकों को इस फिल्म के तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच कार्तिक ने अपने चाहने वालों को इस फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट दिया है।

Kartik Aaryan start shooting of Bhool Bhulaiyaa 3 shared update on social media
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। .अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा करते हुए लिखा, "करियर की सबसे बड़ी फिल्म की शुरुआत कर रहा हूं"। फोटो में कार्तिक को देवी-देवाओं के सामने प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है। 

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

Kartik Aaryan start shooting of Bhool Bhulaiyaa 3 shared update on social media
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

इस पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। लोग उन्हें इस फिल्म के लिए लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,  "बहुत-बहुत शुभकामनाएं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "भगवान कार्तिक का साथ देना।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मंजूलिका और रूह बाबा को पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।" इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर कर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan start shooting of Bhool Bhulaiyaa 3 shared update on social media
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनके अलावा इसमें तृप्ति डिमरी और विद्या बालन भी हैं। पिछली फिल्म की तरह इस बार भी अनीस बज्मी इसका निर्देशन कर रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म में माधुरी दीक्षित नजर आ सकती हैंँ। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक एलान अब तक नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Kartik Aaryan start shooting of Bhool Bhulaiyaa 3 shared update on social media
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम

भूल भुलैया 2 के बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन की बात करें तो फिल्म ने घरेलू टिकट खिड़की पर 185.92  करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह कार्तिक की अब तक की सबसे  ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। वर्क फ्रंट की बात करें  तो कार्तिक जल्द ही कबीर खान की फिल्म चंदू चैंपियन में नजर आने वाले हैं।
Aamir Khan: फैन ने आमिर से की पठान जैसी फिल्में बनाने की गुजारिश, अभिनेता ने की लापता लेडीज देखने की रिक्वेस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed