फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: कबीर खान की अपकमिंग फिल्म पर काम शुरू, कार्तिक आर्यन ने शानदार अंदाज में किया शुभारंभ

Thu, 08 Jun 2023 01:30 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 08 Jun 2023 01:30 PM IST
सार

कार्तिक आर्यन ने कबीर खान की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। एक्टर के जरिए इसका शानदार अंदाज में शुभारंभ किए जाने की खबरें हैं। 
 

विज्ञापन
Kartik Aaryan starts shooting for Kabir Khan untitled film amidst Satyaprem Ki Katha
कबीर खान-कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में एक्टर के अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आएंगी। इसी बीच कार्तिक को लेकर खबर आई है कि उन्होंने फिल्म निर्माता कबीर खान के साथ अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। इस अनटाइटल्ड एक्शन ड्रामा की शूटिंग बुधवार को फिल्म सिटी, गोरेगांव के जोकर मैदान में शुरू हुई। मूवी को लेकर कई बड़े और अहम अपडेट सामने आए हैं। 

Kartik Aaryan starts shooting for Kabir Khan untitled film amidst Satyaprem Ki Katha
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट की मानें तो डायरेक्टर ने 10 दिनों का शेड्यूल तैयार किया है, जिसके तहत फिल्म के एक्शन सेट-पीस को लॉक किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 'शूटिंग की शुरुआत कार्तिक के हाथ से हाथ मिलाने वाले सीक्वेंस के साथ हुई। शेड्यूल को इस तरह से प्लान किया गया है कि शहर में मानसून आने से पहले प्रमुख आउटडोर फाइट सीन शूट किए जाएंगे। इस फिल्म में दंगल देखने को मिलेगा।'

Kartik Aaryan starts shooting for Kabir Khan untitled film amidst Satyaprem Ki Katha
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

बहुत सारी अटकलों के बाद, जुलाई 2022 में फिल्म की आधिकारिक घोषणा की गई। यह कार्तिक और कबीर के बीच पहले सहयोग का प्रतीक है। फिल्म कथित तौर पर एक अज्ञात नायक के बारे में एक आकर्षक सच्ची कहानी है। 

Sameer Wankhede: समीर वानखेड़े को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, 23 जून तक गिरफ्तारी पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan starts shooting for Kabir Khan untitled film amidst Satyaprem Ki Katha
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को लेकर बीते दिनों कबीर खान ने कहा था कि यह '83' के विपरीत एक ऐसे नायक की कहानी है, जिसके बारे में लोग नहीं जानते हैं। निर्देशक ने कहा कि जिस बात ने मुझे यह कहानी कहने के लिए मजबूर किया वह यह है कि भारतीय होने के नाते आप चौंक जाएंगे कि हम इस व्यक्ति को आखिर कैसे नहीं जानते? जिसने इतना कुछ किया, आखिर उसे हमने कैसे भुला दिया?

Diljit Dosanjh: टेलर स्विफ्ट को डेट कर रहे दिलजीत दोसांझ? 'कोजी' मोमेंट की रिपोर्ट पर की प्राइवेसी की मांग

विज्ञापन
Kartik Aaryan starts shooting for Kabir Khan untitled film amidst Satyaprem Ki Katha
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच, कार्तिक आर्यन फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे हैं। इस मूवी में एक्टर के अपोजिट बॉलीवुड डीवा कियारा आडवाणी हैं। इससे पहले दोनों को 'भूल भुलैया 2' में देखा गया था, जो सुपरहिट रही थी। वहीं, अब फैंस और मेकर्स को वापस से इस जोड़ी से काफी उम्मीदें हैं। 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed