लंबे लॉकडाउन के बाद पूरे देश में कुछ रियायतों के साथ अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन हर दिन कोरोना वायरस से बढ़ते मामलों को देखते हुए फिल्मी सितारे बहुत कम घर से निकल रहे हैं। बॉलीवुड के यह सितारे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं और उनके सवालों का जवाब भी देते रहते हैं। इस बीच अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने शादी को लेकर बड़ी बात बोली है।
अपनी शादी और बच्चों को लेकर कार्तिक आर्यन ने बोली बड़ी बात, फैन ने पूछा था- 'शादी कब करोगे ?'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों बॉलीवुड के कई सितारे सोशल मीडिया पर #Ask से जरिए अपने फैंस के सवालों के जवाब देते रहते हैं। कार्तिक आर्यन ने भी #AskKartik के जरिए अपने कई फैंस के सवालों का जवाब दिया है। उनमें से एक फैन ने कार्तिक से उनकी शादी को लेकर सवाल भी किया। जिसका कार्तिक आर्यन ने बेहद खास और मजेदार अंदाज में जवाब दिया है।
Armaanian नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने कार्तिक आर्यन से पूछा कि वह शादी कब करेंगे। इस सवाल का अभिनेता ने अलग अंदाज में जवाब दिया है। कार्तिक आर्यन ने अपने जवाब में कहा, 'सच कहूं तो यह सबसे अच्छा समय है शादी करने का, खर्चा नहीं होगा।' इतना ही नहीं कार्तिक आर्यन से एक और सोशल मीडिया यूजर ने उनकी शादी को लेकर सवाल किया तो कार्तिक ने उसका भी मजेदार जवाब दिया।
Actually abhi best time hai
Kharcha nahi hoga #AskKartik https://t.co/np5KnXtpmA
M A D H U R__AkFan ने कार्तिक आर्यन ने पूछा, 'सर ऐसी अफवाह है कि लॉकडाउन में आपने भी शादी कर ली है। क्या यह सच है ?' कार्तिक आर्यन ने फैन के इस सवाल का मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने अपने जबाव में लिखा, 'जिस हिसाब से चल रहा है, लगता है बच्चा भी लॉकडाउन में हो जाएगा।' इनके अलावा कार्तिक आर्यन के और भी कई फैंस ने उनसे कई सवाल किए, जिनके उन्होंने जवाब दिए।
Jis hisaab se chal raha hai lagta hai Bachcha bhi lockdown mein ho jayega #AskKartik https://t.co/djTba3D7gZ
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए लगातार वीडियोज और तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं। कार्तिक आर्यन की आखिरी फिल्म की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म लव आजकल में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सारा अली खान मुख्य भूमिका में थीं।
पढ़ें: ऐश्वर्या राय सहित बच्चन परिवार की सलामती के लिए विवेक ओबेरॉय ने मांगी दुआ, कही ये बात