फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेखा का भी होगा कोरोना टेस्ट और कॉमेडियन को धमकी देने वाले यूट्यूबर शुभम मिश्रा पर केस दर्ज, पांच खबरें

Mon, 13 Jul 2020 07:24 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 13 Jul 2020 07:24 AM IST
विज्ञापन
Rekha To Undergo COVID-19 and Police Registers FIR Against Shubham Mishra entertainment news
बॉलीवुड - फोटो : Social Media

अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बॉलीवुड में हाहाकार मच गया है। बच्चन परिवार के बाद टीवी अभिनेता पार्थ समथान और अभिनेत्री रेचल व्हाइट का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया। इस खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को और मुसीबत में डाल दिया। अब खबर है कि बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा भी अपना कोरोना टेस्ट करवाने जा रही हैं।



बच्चन परिवार के संक्रमित होते ही मचा हाहाकार, अब रेखा का भी होगा कोरोना टेस्ट

 

Rekha To Undergo COVID-19 and Police Registers FIR Against Shubham Mishra entertainment news
नेपाल के प्रधानमंत्री - फोटो : Social Media

अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद देशभर से लोग उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। पड़ोसी देशों से भी बच्चन परिवार की सलामती के लिए प्रार्थना की जा रही है। इन दिनों भारत और नेपाल के रिश्ते कुछ खास नहीं चल रहे। इस बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अमिताभ और उनके परिवार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

तनाव के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन के लिए किया ट्वीट, कही ये बड़ी बात

 

Rekha To Undergo COVID-19 and Police Registers FIR Against Shubham Mishra entertainment news
ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

शविवार और रविवार का दिन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए चौंकाने वाला रहा। शनिवार को अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। जिसके बाद पूरे बच्चन परिवार का कोविड-19 का टेस्ट हुआ, जिसमें अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं। अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने भी ऐश्वर्या राय और उनके परिवार के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या से जुड़ी एक खबर साझा की।

ऐश्वर्या राय सहित बच्चन परिवार की सलामती के लिए विवेक ओबेरॉय ने मांगी दुआ, कही ये बात

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rekha To Undergo COVID-19 and Police Registers FIR Against Shubham Mishra entertainment news
दिव्या चौकसे - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2020 बॉलीवुड के लिए काल साबित हो रहा है। एक के बाद सिनेमा को झटके लग रहे हैं। अब खबर सामने आई है कि अभिनेत्री व मॉडल दिव्या चौकसे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिव्या चौकसे के निधन की जानकारी उनकी दोस्त और बहन ने फेसबुक पर दी। 

बॉलीवुड को एक और झटका, अभिनेत्री दिव्या चौकसे का निधन, आखिरी ट्वीट में मांगी थी मदद



 

विज्ञापन
Rekha To Undergo COVID-19 and Police Registers FIR Against Shubham Mishra entertainment news
शुभम मिश्रा और अग्रिमा जोशुआ - फोटो : Social Media

स्टैंडअप कॉमेडियन अग्रिमा जोशुआ को दुष्कर्म की धमकी देने वाले यूट्यूबर शुभम मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वडोदरा पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने शुभम को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 294, 354, 504, 505, 506 और 509  के तहत मामला दर्ज किया है।

यूट्यूबर शुभम मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज, कॉमेडियन अग्रिमा जोशुआ को दी थी दुष्कर्म की धमकी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed