फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तनाव के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन के लिए किया ट्वीट, कही ये बड़ी बात

Mon, 13 Jul 2020 03:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 13 Jul 2020 03:23 AM IST
विज्ञापन
nepal prime minister KP Sharma Oli wishes amitabh bachchan abhishek bachchan recove
नेपाल के प्रधानमंत्री - फोटो : Social Media

अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद देशभर से लोग उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। पड़ोसी देशों से भी बच्चन परिवार की सलामती के लिए प्रार्थना की जा रही है। इन दिनों भारत और नेपाल के रिश्ते कुछ खास नहीं चल रहे। इस बीच नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अमिताभ और उनके परिवार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

nepal prime minister KP Sharma Oli wishes amitabh bachchan abhishek bachchan recove
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक केपी शर्मा ओली ने कहा,  'भारत के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।'
 

nepal prime minister KP Sharma Oli wishes amitabh bachchan abhishek bachchan recove
अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

अमिताभ ने ट्वीट कर जताया आभार
बता दें कि रविवार को नानवती अस्पताल की ओर से बताया गया कि अमिताभ बच्चन ने फैसला किया है कि वह अपनी सेहत की जानकारी फैंस को खुद देते रहेंगे। जिसको ध्यान में रखते हुए बिग बिग ने फैंस के लिए बैक टू बैक दो ट्वीट किए। अपने ट्वीट में उन्होंने उनके लिए चिंता जाहिर करने वाले फैंस का शुक्रिया अदा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
nepal prime minister KP Sharma Oli wishes amitabh bachchan abhishek bachchan recove
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'वह सब जिन्होंने अपनी प्रार्थनाएं अभिषेक, ऐश्वर्या आराध्या और मुझे, व्यक्त की हैं, मेरा हृदय पूर्वक आभार।' वहीं अपने दूसर ट्वीट में महानायक ने लिखा, 'मेरे लिए उन सभी को जबाव देना संभव नहीं जिन्होंने मेरे, अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या के प्रति चिंता व्यक्त करने वाली सभी प्रार्थनाएं कीं। मैं हाथ जोड़कर इस प्यार और स्नेह का धन्यवाद करता हूं।'
 

विज्ञापन
nepal prime minister KP Sharma Oli wishes amitabh bachchan abhishek bachchan recove
अमिताभ बच्चन और उनका परिवार - फोटो : पीटीआई

बता दें कि शनिवार को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी खुद दी थी। इसके बाद रविवार को ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी कोरोना संक्रमित पाए गए। हालांकि ऐश्वर्या और आराध्या घर पर ही एकांत में रह रहे हैं जबकि अमिताभ और अभिषेक अभी अस्पताल में भर्ती हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed