सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: ‘शहजादा’ पर फैसले से कार्तिक ने साबित की अपनी धमक, करियर से खेलने वाली लॉबी पर पड़े भारी

Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Tue, 25 Jan 2022 02:24 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan threatened to quit Shehzada Ala Vaikunthapurramuloo producer Manish Shah Revealed here is the truth
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दक्षिण भारतीय फिल्मों को हिंदी में डब करके करोड़ों का कारोबार खड़ा करने वाले निर्माता मनीष शाह के एक कथित बयान ने हिंदी सिनेमा में एक नया बवाल खड़ा कर दिया है। तेलुगू अभिनेता अल्लु अर्जुन को फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ में हिंदी में डब करके रिलीज करने वाले मनीष ही हैं। इस फिल्म को मिली कामयाबी को कैश कराने की कोशिश उन्होंने अल्लु अर्जुन की एक दो साल पुरानी फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ को हिंदी में डब करके सिनेमाघरों में रिलीज करके करनी चाही। लेकिन, इस बार उनका मामला हिंदी सिनेमा में अपने बूते टॉप फाइव सितारों में जगह बना चुके कार्तिक आर्यन के सामने टिका नहीं। मनीष अब कह रहे हैं कि कार्तिक ने ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ को हिंदी में डब करके सिनेमाघरों में रिलीज करने पर इसकी हिंदी में बन रही रीमेक ‘शहजादा’ छोड़ देने की धमकी दी। वहीं सिनेमा कारोबार के जानकार कहते हैं कि इस मामले में कार्तिक ने बिल्कुल सही स्टैंड लिया और जो भी दिक्कत खड़ी हुई है वह दोनों फिल्मों के निर्माता अल्लु अरविंद की वजह से है।

loader
Trending Videos
Kartik Aaryan threatened to quit Shehzada Ala Vaikunthapurramuloo producer Manish Shah Revealed here is the truth
Arjun Reddy

इस मामले को ढंग से समझने के लिए सिनेमा में रीमेक को लेकर बने नए कारोबारी समीकरण समझने जरूरी हैं। इन दिनों हिंदी सिनेमा में रीमेक की बयार आई हुई है। फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की रीमेक ‘कबीर सिंह’ को मिली सफलता के बाद हर सितारा दक्षिण की हिट फिल्म का रीमेक करना चाहता है। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान ‘विक्रमवेधा’ की रीमेक कर रहे हैं। अजय देवगन के ‘कैथी’ की रीमेक करने की खबर है। सलमान खान की पिछली फिल्म ‘अंतिम’ एक मराठी फिल्म की रीमेक थी। आमिर खान हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ की रीमेक बना रहे हैं। शाहरुख खान की निर्देशक एटली के साथ प्रस्तावित अगली फिल्म के भी रीमेक होने की चर्चाएं चलती रही हैं। अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ के तमिल फिल्म ‘जिगरठंडा’ की रीमेक होने की बातें भी खूब हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan threatened to quit Shehzada Ala Vaikunthapurramuloo producer Manish Shah Revealed here is the truth
अला वैकुंठपुरमुलू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ऐसे में अपने बूते सौ करोड़ी फिल्मों की हैट्रिक दे चुके कार्तिक आर्यन ने नंबर वन हीरोइन बनने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही कृति सैनन के साथ जब ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ साइन की तो इंडस्ट्री के बड़े दिग्गजों को ये हजम नहीं हुआ। हालांकि फिल्म को मशहूर निर्देशक डेविड धवन के बेटे रोहित बना रहे हैं पर इस फिल्म में अड़ंगे पहले दिन से लगते रहे हैं। ये रीमेक ‘शहजादा’ नाम से बन रही है और इसके निर्माताओं में अल्लु अर्जुन के पिता अल्लु अरविंद का नाम भी शामिल है। इन दिनों साउथ का हर निर्माता अपनी फिल्म के हिंदी रीमेक में मुनाफा लेने के लिए बतौर निर्माता उसमें भी शामिल रहता है, हालांकि फिल्म में पैसा कोई दूसरा निर्माता लगा रहा होता है।

Kartik Aaryan threatened to quit Shehzada Ala Vaikunthapurramuloo producer Manish Shah Revealed here is the truth
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘शहजादा’ का मामला इसलिए पेचीदा हुआ क्योंकि इसकी ओरीजनल को इसके हिंदी डब राइट खरीदने वाले मनीष शाह ने आनन फानन में हिंदी में डब करके रिलीज करने का फैसला कर लिया। जबकि ‘शहजादा’ साइन करते समय इस बात की कोई जानकारी कार्तिक आर्यन को नहीं दी गई थी कि इसकी ओरीजनल को कभी भविष्य में सिनेमाघरों में हिंदी में डब करके रिलीज कर दिया जाएगा। फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ की कामयाबी के बाद मनीष शाह ने जब इस तरह की कोशिश की तो फिल्म ‘शाहजादा’ को हिंदी में बना रही इसकी टीम ने इमरजेंसी बैठक की। इसी बीच एक खबर ये भी फैली कि ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ को हिंदी में डब करके सिनेमाघरों में रिलीज न करने के लिए मनीष शाह को आठ करोड़ रुपये ऑफऱ हुए हैं। ‘अमर उजाला’ ने जब इस बारे में मनीष शाह से सवाल किया तो उन्होंने इसे गलत बताया।

विज्ञापन
Kartik Aaryan threatened to quit Shehzada Ala Vaikunthapurramuloo producer Manish Shah Revealed here is the truth
कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘अमर उजाला’ ने इस बारे में तफ्तीश की तो पता चला कि फिल्म ‘शहजादा’ की पूरी टीम फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ को हिंदी में डब करके सिनेमाघरों में रिलीज करने को लेकर काफी तनाव में रही। कार्तिक आर्यन का यही तर्क रहा कि अगर ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज हो जाती है तो फिर फिल्म ‘शहजादा’ को देखने भला कौन क्यों आएगा। और, फिल्म साइन करते वक्त किसी ने उनको बताया भी नहीं कि भविष्य में ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ को हिंदी में डब करके सिनेमाघरों में रिलीज करने की कोई योजना है। मनीष शाह के कार्तिक आर्यन की धमकी के आरोप के बारे में फिल्म ‘शहजादा’ से जुड़े सूत्र कहते हैं कि ये सारा विवाद किसी तरह फिल्म ‘शहजादा’ को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया है। कार्तिक आर्यन का करियर खराब करने के लिए हिंदी सिनेमा की एक लॉबी काफी अरसे से सक्रिय है, और वही लॉबी इस पूरे विवाद को भी हवा दे रही है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed