हिंदी सिनेमा के सारे खेल मुंबई में खेले जाते हैं। रात भर जागकर ‘खबरें’ पकाई जाती हैं, और फिर पूरी प्लानिंग के साथ कुछ इस तरीके से मीडिया के बीच में बोई जाती हैं कि तथाकथित ख़बर से संबंधित सितारा कुछ दिन चर्चा में बना रहे। ऐसी ही एक कथित खबर मंगलवार सुबह को हिंदी सिनेमा की हवा में तैरी कि इरॉस नाउ ने कार्तिक आर्यन के साथ अपनी तीन फिल्मों की करीब 75 करोड़ रुपये की डील को रद्द कर दिया है। क्या है इस वायरल खबर की पूरी सच्चाई, आओ इसका पता लगाएं!
कार्तिक आर्यन के हाथों से निकली तीन बड़ी फिल्मों की मेगा डील, जानिए इस वायरल खबर की पूरी सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की सुबह से ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों में युवा अभिनेता कार्तिक आर्यन की इरॉस इंटरनेशनल के साथ चल रही तीन फिल्मों की डील पर बातें होनी शुरू हो गईं। चर्चा ये हो रही है कि ये डील कई दौर की बातों और बहसों के बाद अब ठंडे बस्ते में चली गई है और इरॉस ने इस सौदे पर आगे बढ़ने से इंकार कर दिया है। लेकिन, इस बारे में कार्तिक आर्यन की टीम का कुछ और ही कहना है।
जानकारी के मुताबिक कार्तिक आर्यन ने इरॉस इंटरनेशनल के साथ कुछ महीनों पहले एक सौदे पर चर्चा करना शुरू की थी। स्टूडियो ने कार्तिक को पांच साल के कॉन्ट्रैक्ट के तहत बांधने की कोशिश की जिसमें उन्हें यह नहीं बताया गया कि उन्हें स्टूडियो की किन फिल्मों में काम करना होगा। इस सौदे में कार्तिक आर्यन इरॉस इंटरनेशनल पर आंखें बंद करके भरोसा करने के लिए सहमत नहीं हुए। इसलिए, तब से यह सौदा अटका रहा। फिर इन दोनों के बीच तीन फिल्मों को लेकर 75 करोड़ के सौदे की बात पिछले महीने सामने आई।
इरॉस इंटरनेशनल की तरफ से कार्तिक को ऑफर की गई वह तीन फिल्में क्या थीं? इसके बारे में कभी कोई खुलासा नहीं हो सका है। अब ये चर्चा है कि ये सौदा ही रद्द हो चुका है। सुबह से हवा में तैर रही इन चर्चाओं को लेकर ‘अमर उजाला’ ने कार्तिक आर्यन से भी उनका पक्ष जानने की कोशिश की। कार्तिक के करीबी सूत्रों का कहना है कि ऐसी एक डील पर बात तो हुई लेकिन कार्तिक की टीम में ज्यादा किसी को इस बारे में जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि इरॉस के साथ 75 करोड़ की डील की खबर पिछले महीने भी खूब चर्हीचा में रही थी। इरॉस इंटरनेशनल की तरफ से अभी तक कोई बयान या एलान इस बारे में सामने नहीं आया है।
कार्तिक आर्यन के पास इन दिनों 'भूल भुलैया 2' और 'दोस्ताना 2' जैसी दो दमदार फिल्में हैं। इन दोनों फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरू करने से पहले वह राम माधवानी के साथ एक थ्रिलर फिल्म भी शुरू करने वाले हैं। कार्तिक की पिछली फिल्म ‘लव आजकल’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है। इसके बाद उनकी और फिल्म की हीरोइन सारा अली खान की दोस्ती में भी दरार आने की खबरें सामने आती रही हैं।