सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: ‘हेराफेरी 3’ से भी कटा कार्तिक का पत्ता, प्रियदर्शन पहली बार करेंगे किसी सीक्वल का निर्देशन

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 24 Feb 2025 05:29 PM IST
सार

Kartik Aaryan: फिल्म 'हेराफेरी 3' में एक अहम किरदार कार्तिक आर्यन का भी था, और फिल्म में बाबूराव का किरदार करने वाले परेश रावल ने बाकायदा इसकी सोशल मीडिया पर पुष्टि भी की थी, लेकिन अब कार्तिक आर्यन इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

विज्ञापन
Kartik Aaryan will not be a part of Movie Hera Pheri 3 directed by priyadarshan Due to this reason
कार्तिक आर्यन, प्रियदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी सिनेमा की कॉमेडी फिल्मों में ‘हेराफेरी’ का अलग ही फैन बेस है। इसमें परेश रावल के निभाए किरदार बाबूराव गणपतराव आप्टे पर जितने मीम्स बने हैं, उतने शायद ही हिंदी सिनेमा के किसी दूसरे किरदार पर बने हों। अगले महीने इस फिल्म की रिलीज के 25 साल पूरे होने जा रहे हैं और इस दिन फिल्म ‘हेराफेरी 3’ को लेकर भी एक बड़ा एलान होने जा रहा है। 

Trending Videos
Kartik Aaryan will not be a part of Movie Hera Pheri 3 directed by priyadarshan Due to this reason
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस फ्रेंचाइजी की साल 2006 में रिलीज सीक्वल ‘फिर हेराफेरी’ को नीरज वोरा ने निर्देशित किया था। अब प्रियदर्शन इसकी तीसरी कड़ी निर्देशित करने जा रहे हैं और ये पहली बार होगा जब प्रियदर्शन अपनी ही किसी फिल्म की कोई सीक्वल निर्देशित करेंगे। फिल्म में एक अहम किरदार कार्तिक आर्यन का भी था, और फिल्म में बाबूराव का किरदार करने वाले परेश रावल ने बाकायदा इसकी सोशल मीडिया पर पुष्टि भी की थी, लेकिन अब कार्तिक आर्यन इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan will not be a part of Movie Hera Pheri 3 directed by priyadarshan Due to this reason
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

परेश के मुताबिक, फिल्म ‘हेराफेरी 3’ जब निर्देशक फरहाद सामजी के साथ बन रही थी तो उसमें कार्तिक आर्यन को एक नए किरदार के रूप मे लाया जाना था। किस्सा कुछ यूं बना था कि कुछ लोग उसे राजू समझकर पकड़ लाते हैं। फिर फरहाद सामजी की फिल्म से छुट्टी हुई और प्रियदर्शन आ गए तो फिल्म की कहानी भी बदल गई। 

Kartik Aaryan will not be a part of Movie Hera Pheri 3 directed by priyadarshan Due to this reason
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘हेराफेरी 3’ पहले नीरज वोरा ही निर्देशित कर रहे थे तब फिल्म में अक्षय, परेश रावल और सुनील शेट्टी तीनों थे। लेकिन, जब अक्षय और परेश ने ये फिल्म करने से मना किया तो नीरज वोरा फिल्म में जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और नाना पाटेकर को ले आए थे, लेकिन नीरज के आकस्मिक निधन के बाद से फिल्म लटकी रही। 

विज्ञापन
Kartik Aaryan will not be a part of Movie Hera Pheri 3 directed by priyadarshan Due to this reason
अक्षय कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक इंद्र कुमार व अनीस बज्मी के नाम भी फिल्म से जुड़े पर इस साल जाकर ये तय हुआ है कि फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ही करेंगे और फिल्म अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ ही बनेगी। फिल्म ‘हेराफेरी’ 25 साल पहले रिलीज हुई थी और इसकी सिल्वर जुबली अगले महीने होली के ठीक बाद मनाने की तैयारी है, उसी दिन फिल्म ‘हेराफेरी 3’ को लेकर एक बड़ा एलान भी होने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed