{"_id":"5d0ce82e8ebc3e36a42ecc6e","slug":"kartik-aryan-and-sara-ali-khan-spotted-at-airport-with-sizzling-chemistry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्तिक और सारा अली खान के बीच 'लव आजकल' की खबरें, मुंबई एयरपोर्ट में इस अंदाज में हुए स्पॉट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कार्तिक और सारा अली खान के बीच 'लव आजकल' की खबरें, मुंबई एयरपोर्ट में इस अंदाज में हुए स्पॉट
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 21 Jun 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मी जगत की इस वक्त सबसे प्रचलित चल रही फिल्मी जोड़ियों में से एक कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की जोड़ी खूब पसंद की जा रही है। जहां भी यह एक साथ स्पॉट किए जाते हैं इनकी तस्वीरें इन्टरनेट पर आग की तरह वायरल हो जाती हैं।
2 of 5
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
बीते गुरुवार के दिन भी ऐसा ही कुछ हुआ। दोनों को एक साथ मायानगरी के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। दोनों यहां से अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए रवाना हो रहे हैं। वहीं इनकी यह हसीं देख साफ ज़ाहिर है कि दोनों एक दूसरे का साथ खूब पसंद करते हैं।
3 of 5
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इनके लुक्स पर ध्यान दें तो कार्तिक हमेशा की तरह यहां कैजुअल लुक में नज़र आए। वहीं सारा पिछली कई बार से इन्डियन अटायर में ही नज़र आ रही हैं। इनपर यह सूट काफी जंच भी रहा है। सफेद सलवार सूट पर यह रंग बिंरगा दुपट्टा काफी फब रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan
- फोटो : social media
दोनों एक साथ इस वक्त इम्तियाज़ अली की फिल्म पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म लव आजकल का सीक्वल है। वहीं फिल्म में कार्तिक और सारा के बीच प्यार को दर्शाया जाएगा, साथ ही साथ कार्तिक के कुछ नए लुक्स भी देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Sara Ali Khan Kartik Aaryan
- फोटो : instagram
कार्तिक इस फिल्म के बाद मैं मेरी पत्नी और वो पर काम शुरू करेंगे, जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर होंगी। वहीं सारा इस फिल्म के बाद सीधे कुली नंबर 1 पर काम शुरू करेंगी। कुली नंबर 1 गोविंदा की पुरानी फिल्म का रीमेक है, जिसमें गोविंदा का किरदार वरुण धवन निभाएंगे, वहीं सारा अपनी सौतेली मां करीना कपूर खान की बहन करिश्मा कपूर का किरदार निभाती नज़र आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।