{"_id":"5d0cf0468ebc3e60b82f0feb","slug":"salman-khan-asked-kiara-advani-to-change-her-name-actress-real-name-is-alia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कबीर सिंह' की एक्ट्रेस का असली नाम कियारा आडवाणी नहीं, सलमान की सलाह पर रखा था ये नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'कबीर सिंह' की एक्ट्रेस का असली नाम कियारा आडवाणी नहीं, सलमान की सलाह पर रखा था ये नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 21 Jun 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी और सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कियारा आडवाणी आज (21 जून)रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में कियारा का किरदार और अंदाज ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं फैंस सुबह से ही कियारा और शाहिद की फिल्म कबीर सिंह को लेकर पॉजीटिव रिएक्ट कर रहे हैं। ऐसे में आपको बताते हैं कि क्या है कियारा आडवाणी का रियल नेम और किसके कहने पर उन्होंने बदला था अपना नाम।
2 of 5
kiara advani
- फोटो : amar ujala
दरअसल वूट के 'फीट अप विद द स्टार्स सीजन 2' के एक एपिसोड में कियारा ने इस बात का खुलासा किया था कि उनका असली नाम कियारा नहीं है बल्कि आलिया है। कियारा ने कहा था-'आलिया मेरा फर्स्ट नेम है। आलिया भट्ट की वजह से सलमान ने मुझे इसे बदलने का सुझाव दिया, क्योंकि बॉलीवुड में एक ही नाम की दो अभिनेत्रियां नहीं हो सकती हैं।'
3 of 5
kiara advani
इसके बाद शो में कियारा ने कहा था-'बदलाव का सुझाव उन्होंने दिया, लेकिन 'कियारा' नाम का चुनाव मैंने किया। अब तो मेरे माता-पिता ने भी मुझे कियारा कहकर बुलाना शुरू कर दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kiara advani at akash ambani engagement
बता दें कि कियारा और शाहिद की कबीर सिंह को फैंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।करण जौहर ने तो फिल्म देखने के बाद शाहिद को मॉर्डन देवदास का टैग दिया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन 7 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है। बता दें कि कबीर सिंह को संदीप वांगा ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म तेलुगू ब्लॉबस्टर अर्जुन रेड्डी की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। अर्जुन रेड्डी को भी संदीप वांगा ने ही डायरेक्ट किया था।
विज्ञापन
5 of 5
kiara advani
गौरतलब है कि 2014 में कियारा ने फिल्म फुगली से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद 'एम.एस.धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी', 'मशीन', 'लस्ट स्टोरीज', 'कलंक' और कबीर सिंह भी उनके खाते में शामिल हैं। वहीं 'भारत आने नेनु', 'विनया विधेया रामा' जैसी साउथ इंडियन फिल्मों में भी वो काम कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।