शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह रिलीज हो चुकी है। प्यार और जुदाई पर बेस्ड लव स्टोरी सभी को काफी पसंद आ रही है। एक तरफ जहां ऑडियंस का रिएक्शन फिल्म को लेकर बहुत अच्छा आ रहा है तो वहीं दूसरी ओर सेलेब्स भी फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में शाहिद की पत्नी ने भी कबीर सिंह को लेकर रिएक्ट किया है।
'कबीर सिंह' को देख भावुक हुईं मीरा, बोलीं-आ जमाने आज़माले रूठता नहीं, फासलों से हौसला ये टूटता नहीं
दरअसल कबीर सिंह की गुरुवार को स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। फिल्म देखने के बाद शाहिद की पत्नी ने इंस्टा पर पति की तारीफ की है। मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह का लुक शेयर करते हुए लिखा, ''आ जमाने आज़माले रूठता नहीं, फासलों से हौसला ये टूटता नहीं...बेबी मुझे आप पर गर्व है। ये आपके शाइन करने का वक्त है।'
A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor) on
