{"_id":"5d0cc4128ebc3e46cb488b14","slug":"the-lion-king-voice-dub-artist-from-bollywood-apart-from-shah-rukh-khan-and-son-aryan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख- आर्यन के बाद चार और बड़े नामों का खुलासा, जो The Lion King को देंगे आवाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख- आर्यन के बाद चार और बड़े नामों का खुलासा, जो The Lion King को देंगे आवाज
डिजनी इंडिया की इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म द लॉयन किंग के हिंदी संस्करण से हिंदी सिनेमा से कुछ और बड़े सितारों का नाम भी जुड़ गया है। शाहरुख खान के मुफासा और उनके बेटे आर्यन खान के सिम्बा के किरदारों को आवाज देने की खबर से उत्साहित एनीमेशन फिल्मों के चाहने वालों के लिए ये दूसरी बड़ी खबर है। तीन साल पहले फिल्म द जंगल बुक से भारत में धमाल मचाने वाले डिजनी स्टूडियो ने इस साल पूरे परिवार के लिए नया तोहफा तैयार किया है, द लॉयन किंग।
2 of 5
Sanjay Mishra
- फोटो : amar ujala mumbai
मुफासा और सिम्बा की इस कहानी को पहली बार पेश करने के रजत जयंती वर्ष में रिलीज होने जा रही द लॉयन किंग में इसी कहानी को चौंका देने वाली एनीमेशन तकनीक यानी फोटो रीयल तकनीक के जरिए पेश किया जा रहा है। शाहरुख खान और आर्यन खान के बाद अब आशीष विद्यार्थी, श्रेयस तलपडे, असरानी और संजय मिश्रा जैसे बड़े सितारों का नाम भी फिल्म के हिंदी संस्करण से जुड़ गया है।
3 of 5
Shreyas Talpade
- फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म द लॉयन किंग के हिंदी संस्करण में सुपरस्टार शाहरुख खान मुफासा के किरदार को आवाज देंगे तो उनके बेटे आर्यन खान फिल्म के लीड किरदार सिम्बा को आवाज दे रहे हैं। इसी कड़ी में डिजनी इंडिया ने फिल्म के खलनायक स्कार के किरदार की आवाज के लिए मशहूर अभिनेता आशीष विद्यार्थी को साइन किया है। फिल्म में टिमोन की आवाज बनेंगे श्रेयस तलपड़े, पुम्बा को मिली है संजय मिश्रा की आवाज और सबसे दिलचस्प किरदार जाजू को आवाज देने जा रहे हैं मशहूर अभिनेता असरानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Asrani
- फोटो : amar ujala mumbai
डिजनी इंडिया के स्टूडियो एंटरटेनमेंट हेड बिक्रम दुग्गल कहते हैं, ‘डिजनी ने हमेशा ऐसी कहानियां दर्शकों तक पहुंचाई हैं जिनके संदेश पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को याद रहते हैं। ये दिल को छू लेने वाली कहानियां होती हैं और द लॉयन किंग इन कहानियों में एक कालजयी कहानी का दर्जा रखती है। बाप-बेटे के रिश्तों की बुनावट की सबसे सजीली इस कहानी के दूसरे किरदार भी काफी अहम हैं। इसीलिए, इस फिल्म के हिंदी संस्करण के लिए वही आवाजें चुनी गईं हैं जिनका हिंदी दर्शकों के साथ सीधा जुड़ाव रहा है।’
विज्ञापन
5 of 5
Ashish Vidyarthi
- फोटो : amar ujala mumbai
एवेंजर्स सीरीज की पहली फिल्म आयरनमैन से लेकर डिजनी की पिछली फिल्म जंगल बुक के निर्देशन तक निर्देशक जॉन फैवर्यू ने भारत में भी करोड़ों प्रशंसक बनाए हैं। द लॉयन किंग का नया संस्कऱण भी जॉन ने ही निर्देशित किया है। डिजनी इंडिया इस फिल्म को भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी 19 जुलाई को रिलीज करने जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।