सब्सक्राइब करें

'कबीर सिंह' ही नहीं इन 5 फिल्मों में हीरो बने जुनूनी आशिक, सलमान को देख लोगों के निकल पड़े थे आंसू

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 21 Jun 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor Kabir Singh to Shahrukh Khan Darr 5 Bollywood films in which actor become mad lover
Shahrukh, Shahid and Salman - फोटो : file photo

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) रिलीज हो गई है। इस फिल्म में शाहिद के अपोजिट कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आया था। ऐसे में फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं। 'कबीर सिंह' फिल्म में शाहिद कपूर का किरदार दर्शकों को ज्यादा आकर्षित कर रहा है। शाहिद ने इस फिल्म में जुनूनी आशिक का रोल निभाया है। इसके साथ ही उनकी एक्टिंग की तारीफ भी हो रही है। 'कबीर सिंह' ऐसी पहली फिल्म नहीं है जिसमें जुनूनी आशिक दिखाया गया हो। इससे पहले भी फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्म बन चुकी हैं जिसमें एक्टर्स ने आशिक का किरदार निभाकर दर्शकों को इंप्रेस किया। जानिए ऐसी कौन सी फिल्में है जिसमें स्टार्स का जुनूनी आशिक किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। 

Trending Videos
Shahid Kapoor Kabir Singh to Shahrukh Khan Darr 5 Bollywood films in which actor become mad lover
darr - फोटो : file photo

डर
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है शाहरुख खान की फिल्म 'डर' का। इस फिल्म में किंग खान ने एक ऐसे जूनूनी आशिक का किरदार निभाया था जिससे असल में लोगों को डर लगने लगा था। फिल्म में जूही चावला के प्रति शाहरुख की दीवानगी दिखाई गई थी। डर में शाहरुख खान के किरदार का नाम राहुल मेहरा था जबकि जूही ने किरण का रोल निभाया था। फिल्म का डायलॉग 'क..क..किरण..' आज भी लोग बोलते हुए दिखाई देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor Kabir Singh to Shahrukh Khan Darr 5 Bollywood films in which actor become mad lover
Anjaam - फोटो : file photo

अंजाम
डर के बाद किंग खान की एक और फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म का नाम 'अंजाम' है। अंजाम में भी शाहरुख ने डर की तरह एक सनकी आशिक का किरदार निभाया। फिल्म में शाहरुख का नाम विजय होता है तो वहीं माधुरी दीक्षित का शिवानी चोपड़ा। फिल्म में दिखाया गया है कि विजय का जुनूनी इश्क शिवानी की क्या हालत कर देता है। 

Shahid Kapoor Kabir Singh to Shahrukh Khan Darr 5 Bollywood films in which actor become mad lover
tere naam - फोटो : file photo

तेरे नाम
फिल्म में जूनूनी आशिक का किरदार निभाने में सलमान खान भी पीछे नहीं रहे। 'तेरे नाम' फिल्म का राधे किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। इस फिल्म में राधे (सलमान खान) नीरजरा (भूमिका चावला) से प्यार करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि आशिकी का जुनून राधे को मेंटली डिस्टर्ब तक कर देता है। फिल्म में सलमान खान के जेल के अंदर के ऐसे सीन है जिसने फैंस को रोने पर मजबूर कर दिया था। 

विज्ञापन
Shahid Kapoor Kabir Singh to Shahrukh Khan Darr 5 Bollywood films in which actor become mad lover
rockstar - फोटो : file photo

रॉकस्टार 
रणबीर कपूर ने भी जुनूनी आशिक का किरदार निभाया। रणबीर ने साल 2011 में 'रॉकस्टार' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर ने जॉर्डन का किरदार निभाया था। फिल्म में दिखाया गया है कि जॉर्डन एक बहुत बड़ा स्टार बन जाता है लेकिन जब उसे अपना प्यार नहीं मिलता तो वह खुद को किस तरह बर्बाद कर देता है। इस फिल्म में रणबीर के अपोजिट नरगिस फाकरी लीड रोल में थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed