{"_id":"5d0cb82b8ebc3e71b341a82c","slug":"mrinal-kulkarni-birthday-special-here-some-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"19 साल बाद 'सोनपरी' की 'सोना आंटी' दिखने लगीं ऐसी, जन्मदिन पर जानिए कुछ रोचक किस्से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
19 साल बाद 'सोनपरी' की 'सोना आंटी' दिखने लगीं ऐसी, जन्मदिन पर जानिए कुछ रोचक किस्से
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 21 Jun 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mrinal singh
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सीरियल सोनपरी (2000) से दर्शकों का दिल जीतने वालीं मृणाल कुलकर्णी का जन्म 21 जून 1971 को पुणे में हुआ था। सीरियल के अलावा मृणाल कई बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। पिछले काफी समय से मृणाल पर्दे पर नहीं दिखी हैं ऐसे मेें चलिए उनके जन्मदिन पर बताते हैं कि आखिर आजकल ये एक्ट्रेस क्या कर रही हैं।
2 of 5
mrinal kulkarni
- फोटो : social media
मृणाल ने 16 साल की उम्र में मराठी टीवी सीरियल स्वामी से डेब्यू किया था। सीरियल में उन्होंने पेशवा माधोराव की पत्नी रमाबाई पेशवा का किरदार निभाया था। छोटी उम्र से एक्टिंग के बावजूद मृणाल को एक्टिंग में कुछ खास रुचि नहीं थी। पहले वो अपनी पढ़ाई खत्म करना चाहती थीं। इसी बीच उन्हें लगातार एक्टिंग के ऑफर आ रहे थे। साल 1994 में मृणाल ने एक्टिंग के क्षेेत्र में करियर बनाने के बारे में सोचा।
3 of 5
mrinal kulkarni
- फोटो : file photo
मृणाल ने कई सीरियल में काम किया। इनमें श्रीकांत, द ग्रेट मराठा, द्रौपदी, हसरतें, मीराबाई, टीचर, स्पर्श और सोनपरी मुख्य हैं। सीरियल के अलावा मृणाल विज्ञापन जगत का भी एक जाना पहचाना चेहरा बन गई थीं। नतीजा रहा कि मृणाल को कई बॉलीवुड फिल्मों में रोल ऑफर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mrinal kulkarni
- फोटो : file photo
बॉलीवुड की बात करें तो मृणाल ने आशिक, कुछ मीठा हो जाए, मेड इन चाइना और राम गोपाल वर्मा की आग जैसी फिल्में कीं। मृणाल ने डायरेक्शन के क्षेत्र में भी डेब्यू किया। उन्होंने पहली मराठी फिल्म प्रेम मांझे प्रेम मांझे प्रेम आस्था (Prem Mhanje Prem Mhanje Prem Asta) डायरेक्ट की।
विज्ञापन
5 of 5
mrinal kulkarni
- फोटो : file photo
मृणाल ने ग्रेजुएशन खत्म करने के बाद ही अपने करीबी दोस्त रुचिर कुलकर्णी संग शादी के बंधन में बंध गईं। मृणाल अब पर्दे पर कम ही दिखती हैं। उन्होंने साल 2018 में आखिरी मराठी फिल्म ये रे ये रे पैसा (Ye Re Ye Re Paisa) की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।