{"_id":"5ad999c84f1c1b390a8b5973","slug":"kartik-aryan-declared-best-entertainer-of-the-year-to-get-dadasaheb-phalke-excellence-award","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्तिक आर्यन ने मारी एक और छलांग, अब मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कार्तिक आर्यन ने मारी एक और छलांग, अब मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्मों में लंबे-लंबे मोनोलॉग्स के लिए फेमस बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंद हैं। पहले उनकी फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई, फिर उन्होंने अपनी फीस भी बढ़ा ली। अब उन्हें एक और खुशखबरी मिली है।
2 of 5
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन को 'बेस्ट एंटरटेनर ऑफ द ईयर' चुना गया है। उन्हें यह सम्मान दादासाहेब फाल्के एक्सिलेंस अवॉर्ड समारोह के दौरान दिया जाएगा। यह अवॉर्ड उन्हें फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के लिए मिलने वाला है। इस फिल्म में कार्तिक ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से ना सिर्फ लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर किया बल्कि बड़े पर्दे पर उन्हें रोता देख दर्शकों की आंखें भी नम हुईं।
3 of 5
कार्तिक आर्यन
खबर है कि फिल्म सीरीज 'प्यार का पंचनामा' से मशहूर हुए कार्तिक आर्यन को संजय लीला भंसाली ने भी अपनी फिल्म ऑफर की है। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक ने अपनी फीस भी बढ़ा दी है । फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के लिए उन्हें फीस के तौर पर 1 करोड़ रुपए मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ranveer singh
जिस अवॉर्ड समारोह में कार्तिक को यह सम्मान मिलेगा, वहीं बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों को भी ट्रॉफी दी जाएगी- रणवीर सिंंह और शाहिद कपूर को फिल्म 'पद्मावत' के लिए और तमन्ना भाटिया को फिल्म 'बाहुबली' में जानदार अभिनय के लिए 'ब्रिलिएंस इन एक्टिंग' का अवॉर्ड मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 5
Hichki
अदिती राव हैदरी को फिल्म 'भूमि' और कृति सैनन को फिल्म 'बरेली की बर्फी' के लिए दादासाहेब एक्सिलेंस अवॉर्ड दिया जाएगा। अनुष्का शर्मा को बतौर निर्माता यह सम्मान मिलने वाला है। वहीं, रानी मुखर्जी को फिल्म 'हिचकी' और राजकुमार राव को फिल्म 'न्यूटन' के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।