फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यौन शोषण के आरोप पर पाकिस्तानी एक्टर ने कहा, 'दो बच्चों का बाप हूं, चुप नहीं बैठूंगा'

Fri, 20 Apr 2018 02:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Apr 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
Ali Zafar To Take Legal Actions Against Sexual Harassment Allegations By Meesha Shafi
Ali Zafar

पाकिस्तानी मूल के मशहूर सिंगर और एक्टर अली जफर ने खुद पर लगे यौन शोषण के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि वह चुप नहीं बैठेंगे और मामले को कोर्ट तक लेकर जाएंगे। फिल्म 'तेरे बिन लादेन' फेम एक्टर ने कहा कि सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप करके वह #MeToo कैंपेन की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते।

Ali Zafar To Take Legal Actions Against Sexual Harassment Allegations By Meesha Shafi
ali zafar

अली जफर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं #MeToo आंदोलन के प्रति जागरूक हूं और इसका समर्थन भी करता हूं। मैं एक लड़की और लड़के का पिता, एक पत्नी का पति और एक मां का बेटा हूं। बदनामी, मानहानि की सूरत में मैं खुद के लिए, अपने परिवार, सहकर्मी और दोस्तों के लिए अनगिनत बार खड़ा हुआ हूं। आज भी मैं यही करूंगा। मेरे पास कुछ छुपाने के लिए नहीं है। चुप्पी कोई विकल्प नहीं है।'

Ali Zafar To Take Legal Actions Against Sexual Harassment Allegations By Meesha Shafi
f

जफर ने आगे लिखा,'मिस शफी द्वारा मुझ पर दर्ज कराए गए शोषण के आरोपों को मैं खारिज करता हूं। मैं इस मामले को कोर्ट में ले जाऊंगा, पेशेवर और गंभीर तरीके से निपटूंगा। सोशल मीडिया पर आरोप लगाकर इस आंदोलन, मेरे परिवार, इंडस्ट्री और मेरे फैंस को अनादर नहीं करूंगा। मुझे विश्वास है कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ali Zafar To Take Legal Actions Against Sexual Harassment Allegations By Meesha Shafi
मीशा शफी और अली जफर

अली जफर ने ट्विटर पर एक लंबे पोस्ट के जरिए खुद पर लगे आरोपों का खंडन किया है और अपना स्टेटमेंट इश्यू किया है-


विज्ञापन
Ali Zafar To Take Legal Actions Against Sexual Harassment Allegations By Meesha Shafi
मीशा शफी

गौरतलब है कि पाकिस्तानी गायिका और अभिनेत्री मीशा शफी ने अली जफर पर कई दफा यौन शौषण का आरोप लगाया है। गुरुवार शाम ट्विटर पर उन्होंने एक पोस्ट के जरिए अपनी बात कही है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'मेरे इंडस्ट्री के सहकर्मी अली जफर ने मेरा एक से ज्यादा बाद यौन शोषण किया है। यह मेरा साथ तब नहीं हुआ जब मैं यंग थी या जब मैं इंडस्ट्री में नई-नई आई थी। मेरे साथ यह जानते हुए हुआ कि मैं सभी मुद्दों पर बेबाक अपनी राय रखती हूं और आवाज उठाती हूं और दो बच्चों की मां हूं।'

पढ़ें: पाक की खूबसूरत सिंगर मीशा ने लगाया इस एक्टर पर लगाया रेप का आरोप, बोली- कई बार की ऐसी हरकत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed