{"_id":"5d1b68d98ebc3e3c9771d1c6","slug":"kartik-aryan-next-film-is-bhool-bhulaiyaa-actress-hunt-is-begain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म तय, अब 'भूल भुलैया' की सीक्वेल के लिए हीरोइन की तलाश शुरू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म तय, अब 'भूल भुलैया' की सीक्वेल के लिए हीरोइन की तलाश शुरू
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 02 Jul 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kartik Aryan
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में सीक्वेल बॉय की इमेज बना चुके कार्तिक आर्यन धीरे धीरे अपने गुस्से पर काबू करना सीख रहे हैं। फिल्ममेकर करण जौहर से गिले शिकवे भुलाने के बाद अब उन्होंने खुद को स्टार बनाने वाली कंपनी टी सीरीज से भी फिर से हाथ मिला लिए हैं।
2 of 5
kartik aryan
टी सीरीज ने कार्तिक को लेकर सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया की सीक्वेल बनाने की योजना काफी अरसे से बना रखी है। अब इस पर मोहर लग गई है और फिल्म के निर्देशक के तौर पर मशहूर लेखक फरहाद सामजी का नाम भी फाइनल कर दिया है।
3 of 5
kartik aryan sara ali
- फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमा के सीक्वेल बॉय कार्तिक आर्यन इन दिनों पति, पत्नी और वो की सीक्वेल के अलावा लव आजकल की सीक्वेल पर भी काम कर रहे हैं। भूल भुलैया की सीक्वेल इस लिस्ट में नया इजाफा है। इस नई फिल्म को हॉरर कॉमेडी के तौर पर लिख रहे फरहाद की कहानी टी सीरीज को काफी पसंद आई है और इसके लिए उन्हें ग्रीन सिगनल मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kartik aryan
फिल्म में लीड हीरो के तौर पर कार्तिक आर्यन को लिए जाने से उनकी घर वापसी हो रही है। पिछले साल की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी की कामयाबी के बाद कार्तिक और टी सीरीज के रिश्ते थोड़ा नरम गरम हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
Kartik Aryan, Ananya Pandey and Bhumi Pednekar
- फोटो : social media
भूल भुलैया की इस सीक्वेल के लिए हीरोइन की तलाश जारी है। फिलहाल जिन नामों को इसके लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया है, उनमें सारा अली खान का नाम सबसे आगे है। उनके अलावा मेकर्स की रडार में अनन्या पांडे भी हैं। फिल्म की शूटिंग इसी साल सर्दियों में शुरू करने के हिसाब से इसके प्री प्रोडक्शन पर भी काम शुरू हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।