बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपने शो 'व्हॉट वुमेन वॉन्ट' के लिए काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इस शो में करीना सेलिब्रिटीज को बुलाकर उनसे सवाल करती हैं। लेकिन इस शो की वजह से केवल करीना ही नहीं बल्कि अभिनेता कार्तिक आर्यन भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में कार्तिक भी करीना के इस शो का हिस्सा बने। इस दौरान करीना ने कार्तिक से कुछ निजी सवाल पूछे। जिसकी वजह से कार्तिक इन दिनों लाइम लाइट बटोर रहे हैं।
करीना कपूर ने कार्तिक आर्यन से पूछा 'किसको डेट कर रहे हो?', अभिनेता ने दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो के दौरान गेस्ट बनकर आए अभिनेता कार्तिक आर्यन से करीना ने कई सवाल पूछे। करीना के सवालों का जवाब कार्तिक ने भी बड़े दिलचस्प अंदाज में दिया। करीना ने कार्तिक से पूछा 'क्या उन्होंने कभी किसी डेटिंग एप का इस्तेमाल किया है?' इस सवाल के जवाब में कार्तिक ने कहा कि 'मुझे इसकी जरूरत ही नहीं पड़ी।'
इसके बाद करीना ने अगला सवाल पूछा, 'आप इस वक्त किसे डेट कर रहे हैं?' इस सवाल के जवाब में कार्तिक ने कहा, 'मैं खुद भी नहीं जानता कि मैं क्या कर रहा हूं लाइफ में।' इस सवाल का जवाब देते ही दोनों हंसने लगते हैं। करीना ने अगले सवाल में पूछा कि, 'क्या सेलिब्रिटी होने के नाते डेट करना आसान होता है?' कार्तिक ने कहा, 'जब मैं दूर से देखता था तो मुझे भी लगता था कि सेलिब्रिटीज के लिए डेटिंग करना आसान है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है, सेलिब्रिटीज के लिए किसी को डेट करना बिल्कुल भी आसान नहीं है।'
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
बता दें कि करीना का ये शो काफी चर्चाओं में रहता है। इस सो में कई सेलिब्रिटीज आते हैं। करीना सभी से चटपटे सवाल पूछती हैं और सेलेब्स भी उनके सवालों का जवाब बेबाकी से देते हैं। हाल ही में करीना कपूर की सास और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर भी शो का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान करीना ने उनसे भी कई सवाल किए जिनके जवाब भी उन्होंने बड़े ही दिलचस्प तरीके से देकर सुर्खियां बटोरी थीं।
बात करें कार्तिक आर्यन की, तो कातिक की हाल ही में आई फिल्म 'पति पत्नी और वो' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन किया। वहीं कार्तिक अब इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आजकल' के सीक्वल 'आजकल' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में कार्तिक के साथ अभिनेत्री सारा अली खान भी नजर आएंगी। ये फिल्म बड़े पर्दे पर 14 फरवरी 2020 को रिलीज होगी।