बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। फोटोज और वीडियोज के साथ ही साथ दोनों रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। अफेयर की खबरों के बीच ही कार्तिक ने काफी प्यारे तरीके से सारा को बर्थडे विश किया।
अफेयर की खबरों के बीच कार्तिक ने सारा को कहा- प्रिंसेस, कुछ ऐसे किया बर्थडे विश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म केदारनाथ और सिंबा से सभी के दिलों में जगह बना चुकीं सारा अली खान का नाम कार्तिक आर्यन से जोड़ा जा रहा है। दोनों अक्सर फिल्म सेट के अलावा भी एक साथ स्पॉट किए जाते हैं।
पढ़ें: एयरपोर्ट पर सारा अली खान ने किया कुछ ऐसा काम, तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए ऋषि कपूर
दरअसल आज (12 अगस्त) को सारा अली खान का बर्थडे है। ऐसे में कार्तिक आर्यन ने बड़े ही क्यूट अंदाज से कार्तिक आर्यन को बर्थडे विश किया है। कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। जिसमें उनके साथ सारा अली खान नजर आ रही हैं।
पढ़ें:सलवार-सूट में दिखने वाली सारा अली खान पहली बार क्रॉप टॉप में दिखीं, फैंस ने की करीना से तुलना
वहीं टेबल पर सामने एक केक रखा है, जिसमें हैप्पी बर्थडे प्रिंसेस लिखा हुआ है। इसके साथ ही कार्तिक ने फोटो कैप्शन में लिखा है- 'हैप्पी बर्थडे प्रिंसेस और ईद मुबारक।' इसके साथ ही ब्रेकेट में कार्तिक ने लिखा है- इस बार फोटो बिना मास्क के।
View this post on Instagram
Happy Birthday Princess @saraalikhan95 ❤️ And Eid Mubarak (this time without the mask )
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
बता दें कि दोनों ने हाल ही में इम्तियाज अली की फिल्म की शूटिंग खत्म की है। वहीं इसके बाद कार्तिक आर्यन पति पत्नी और वो की शूटिंग में बिजी हो गए हैं तो सारा अली खान वरुण धवन के साथ कुली नंबर 1 की शूटिंग कर रही हैं।
पढ़ें: लखनऊ एयरपोर्ट पर इस अंदाज से सारा के गले मिले कार्तिक, चंद पलों में वायरल हुआ वीडियो