सब्सक्राइब करें

Karva Chauth 2023: पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं ये सितारे, लिस्ट में विराट-रणवीर के नाम शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 01 Nov 2023 09:13 AM IST
विज्ञापन
Karva Chauth 2023 Virat Kohli Ranveer Singh Ayushmann Khurrana Abhishek Bachchan do Fast for their Wives
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

भारत जैसे विविध देश में हर त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इन्हीं में एक करवा चौथ का त्योहार भी है, जो हर साल विवाहित जोड़ों द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस त्योहार में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ 1 नवंबर, 2023 को मनाया जाएगा। बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इस त्योहार से अछूता नहीं रहा है। बॉलीवुड की कई हसीनाएं अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं, लेकिन आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस लिस्ट में किन सितारों का नाम शामिल है।  

Trending Videos
Karva Chauth 2023 Virat Kohli Ranveer Singh Ayushmann Khurrana Abhishek Bachchan do Fast for their Wives
विक्की कौशल और कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने डैशिंग लुक से फैंस को मदहोश करने वाले विक्की कौशल भी इस लिस्ट में शामिल हैं। विक्की अपनी पत्नी कटरीना कैफ के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं। कटरीना कैफ ने पिछले साल अपना पहला करवा चौथ का व्रत रखा था, जिसमें विक्की कौशल ने उनका साथ दिया था। एक इंटरव्यू में कटरीना ने बताया था कि विक्की उनके साथ करवा चौथ का व्रत रखते हैं।

TV Actress: कई साल से अभिनय से दूर हैं ये टीवी अभिनेत्रियां, काम न मिलने पर ऐसे चला रही हैं घर का खर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
Karva Chauth 2023 Virat Kohli Ranveer Singh Ayushmann Khurrana Abhishek Bachchan do Fast for their Wives
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह 'सिंघम अगेन' को लेकर सुर्खियों में हैं। रणवीर सिंह ने पिछले कुछ वर्षों में सिल्वर स्क्रीन पर बैक-टू-बैक शानदार प्रदर्शन दिए हैं। इंडस्ट्री में अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस से फैंस के बीच अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले रणवीर सिंह भी अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं। एक इंटरव्यू में अभिनेता ने खुलासा किया था कि वह दीपिका के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हैं।

Sunny Deol: सनी देओल के हाथ लगा एक और बड़ा प्रोजेक्ट, अब अब्बास मस्तान की फिल्म से मचाएंगे धमाल

Karva Chauth 2023 Virat Kohli Ranveer Singh Ayushmann Khurrana Abhishek Bachchan do Fast for their Wives
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना
अभिनेता आयुष्मान खुराना भी इस लिस्ट में शामिल हैं।  पत्नी ताहिरा कश्यप के लिए आयुष्मान का प्यार किसी से छुपा नहीं है। अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट कर खुलासा किया था कि वह अपनी पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत रखते हैं। आयुष्मान ने अपने पोस्ट से बताया था कि उनकी पत्नी करवा चौथ का व्रत नहीं रख सकती हैं। इसलिए वह उनके लिए व्रत करेंगे। यही नहीं, अभिनेता ने  साल 2018 में पत्नी के नाम के अक्षर की मेहंदी हाथ में लगाई थी।
 

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं ये अभिनेत्रियां, सबके पास हैं अपने-अपने तर्क

विज्ञापन
Karva Chauth 2023 Virat Kohli Ranveer Singh Ayushmann Khurrana Abhishek Bachchan do Fast for their Wives
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली
भारतीय क्रिकेटर और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली भी उनके लिए हर साल करवा चौथ का व्रत रखते हैं। विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इसका खुलासा किया था। फैंस भी विराट की इस बात के मुरीद हो गए थे और इसके लिए क्रिकेटर की जमकर तारीफ भी की थी।

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं ये अभिनेत्रियां, सबके पास हैं अपने-अपने तर्क

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed