देशभर में आज करवाचौथ का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। सुबह से बिना कुछ खाए- पिए महिलाएं इस व्रत को तब तक रखती हैं जब तक वो चांद को अर्घ ना दे दें। एक बार चांद के दर्शन कर उसकी पूजा कर पति की पूजा करती हैं उसके बाद ही कुछ ग्रहण करती हैं। बॉलीवुड में भी इस पर्व की धूम रहती है। बड़ी- बड़ी अभिनेत्रियां भी इस दिन व्रत करती हैं। इन्हीं मे से एक अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी हैं।
करवाचौथ पर राज कुंद्रा ने शेयर किया मीम, बताया शिल्पा शेट्टी को चलनी से क्या दिखता है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्र के लिए हर साल करवाचौथ का व्रत रखती हैं। इस मौके पर शिल्पा के पति राज कुंद्र ने सोशल मीडिया के जरिए पत्नियों का हाल बताया है। राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक मीम साझा किया है। जो उनकी और शिल्पा की बीते साल की ही करवाचौथ की तस्वीर से बनाया गया है।
राज कुंद्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए इस मीम को साझा किया है। उन्होंने जो मीम साझा किया है उसमें शिल्पा शेट्टी सजी-धजी नजर आ रही हैं और करवा चौथ की रस्मों के मुताबिक हाथ में चलनी से पति राज का चेहरा देख रही हैं। लेकिन इसमें ट्विटस्ट है मीम की दूसरी तस्वीर जिसमें दिखाया गया है कि करवा चौथ पर निर्जला व्रत करने के बाद पत्नियों को अपने पति के चेहरे में क्या नजर आता है।
Happy Karva Chauth ❤️ pic.twitter.com/2OncbZjVXc
मीम को शेयर करते हुए राज कुंद्रा ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी करवाचौथ'। मीम में दिख रहा है कि शिल्पा शेट्टी को राज के चेहरे में खाने की चीज दिखाई दे रही हैं। इस मीम को शिल्पा और राज के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब इस मीम पर फैंस कयास लगा रहे हैं कि राज के चेहरे पर वड़ा पाव है या बर्गर।
गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री है। दोनों अक्सर एक दूसरे पर बने मीम्स को शेयर करते रहते हैं। फैंस को भी दोनों के बीच की केमिस्ट्री काफी पसंद आती है।
पढ़ें: भोजपुरी के इन गानों को सुनकर करिए चांद के दीदार का इंतजार, दिल जीत लेंगे करवाचौथ स्पेशल ये गीत