{"_id":"5d4f2bb78ebc3e6d18103a6b","slug":"kashmir-child-actor-talha-arshad-reshi-has-won-national-award-director-says-he-may-not-know-it-yet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के इस बच्चे को मिला नेशनल अवॉर्ड, डायरेक्टर बोले- उसे अभी तक बता नहीं पाया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कश्मीर के इस बच्चे को मिला नेशनल अवॉर्ड, डायरेक्टर बोले- उसे अभी तक बता नहीं पाया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Hamid
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा दी गई है। इसके बाद से ही राज्य के कई इलाकों में धारा 144 लागू है। इस बीच शुक्रवार को घोषित हुए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हामिद को उर्दू की सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया। फिल्म के लीड एक्टर आठ साल के तल्हा अरशद रेशी को बेस्ट चाइल्ड एक्टर का अवॉर्ड दिया गया।
2 of 5
Hamid
- फोटो : Social Media
इस बारे में अभी तक तल्हा अरशद रेशी को नहीं पता है कि उन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा गया है। जम्मू-कश्मीर में धारा 144 लागू होने के साथ फोन और इंटरनेट सेवाएं भी ठप रहीं। फिल्म के निर्देशक एजाज खान ने बताया कि संचार सेवा ठप होने की वजह से अभी तक उनका संपर्क तल्हा से नहीं हो पाया।
3 of 5
Hamid
- फोटो : Social Media
पीटीआई को दिए इंटरव्यू में एजाज खान ने कहा- 'इस बड़ी जीत पर मेरे पास कोई शब्द नहीं है। मुझे नहीं पता कि मुझे क्या कहना है, मैं रोमांचित हूं। मुझे इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। मैं इसके लिए भगवान को धन्यवाद देना चाहता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Hamid
- फोटो : Social Media
उन्होंने आगे कहा- 'मैं तल्हा अरशद रेशी के परिवार से संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन फोन की सभी लाइनें ठप हो गई हैं इसलिए उनसे बात नहीं हो पा रही। यह दुखद है कि उन्हें अब तक पुरस्कार मिलने के बारे में नहीं पता। मैं उन तक पहुंचने की पूरी कोशिश कर रहा हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
Hamid
- फोटो : Social Media
अमीन भट के नाटक ‘फोन नंबर 786’ पर आधारित ‘हामिद’ घाटी के एक बच्चे की कहानी हैं, जिसके पिता लापता हो जाते हैं। यह बच्चा अल्लाह से फोन पर बात करके अपने पिता को वापस लौटाने की बात कहना चाहता है। फिल्म में अभिनेत्री रसिका दुग्गल, अभिनेता सुमित कौल और विकास कुमार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।