फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जय हिंद' लिखने पर पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका पर उठाए सवाल, एक्ट्रेस ने जवाब देकर बोलती की बंद

Sun, 11 Aug 2019 11:38 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 11 Aug 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
priyanka chopra reaction when a pakistani woman alleged her
Priyanka Chopra - फोटो : social media

निजी जिंदगी हो या प्रोफेशनल जिंदगी, प्रियंका चोपड़ा बिल्कुल परफेक्ट अंदाज में बैलेंस बनाकर चलती हैं। इस दौरान कई बार उन्हें ट्रोल करने की कोशिश भी की जाती हैं जिसका प्रियंका कूल रहकर करारा जवाब देती हैं। शनिवार को लॉस एंजेलिस में प्रियंका एक इवेंट में पहुंची जहां एक पाकिस्तानी महिला ने उन पर निशाना साधने की कोशिश की।

priyanka chopra reaction when a pakistani woman alleged her
Priyanka Chopra - फोटो : Amar Ujala

प्रियंका ने कुछ समय पहले ट्वीट किया था- 'जय हिंद (हिंदुस्तान अमर रहे।), भारतीय सेना।' इसी पर ट्वीट पर पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका से सवाल पूछा कि 'आप शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र की सद्भावना अंबेसडर हैं और आप पाकिस्तान में परमाणु युद्ध को प्रोत्साहित कर रही हैं। एक पाकिस्तानी के रूप में, लाखों लोगों ने, मेरे जैसे लोगों ने आपका समर्थन किया है।' महिला बोल रही होती हैं कि तभी उनका माइक थोड़ी देर के लिए बंद हो जाता है तब प्रियंका उनसे कहती हैं कि 'हां आप कहिए मैं आपको सुन रही हूं।'

priyanka chopra reaction when a pakistani woman alleged her
Priyanka Chopra - फोटो : social media

महिला के सवाल पर प्रियंका बिल्कुल शांत अंदाज में कहती हैं कि 'पाकिस्तान में मेरे कई दोस्त हैं और मैं भारत से हूं। युद्ध कोई ऐसी चीज नहीं है जिसका मैं समर्थन करती हूं लेकिन मैं देशभक्त हूं। मुझे खेद है कि अगर मैं उन लोगों की भावनाओं को आहत करती हूं जो मुझे प्यार करते हैं।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
priyanka chopra reaction when a pakistani woman alleged her
priyanka chopra - फोटो : Amar Ujala

प्रियंका आगे कहती हैं कि 'मुझे लगता है कि हम सभी के लिए एक बीच का रास्ता भी है। जिस पर हम सभी को चलना होगा। ठीक वैसे ही जैसे आप भी करते हैं। जिस तरह से आप अभी मेरे पास आए थे। आप इस तरह चिल्लाओ मत। हम सभी प्यार के लिए यहां हैं।'

ये भी पढ़ें: भारत VS पाकिस्तान: दोनों देशों की 8 हीरीइनें एक से बढ़कर एक, बताएं ज्यादा सुंदर कौन?

विज्ञापन
priyanka chopra reaction when a pakistani woman alleged her
priyanka chopra - फोटो : social media

इवेंट में बात करते हुए, प्रियंका ने महिलाओं के बारे में आगे कहा कि 'हम एक दूसरे के लिए जितना अधिक अवसर पैदा करेंगे, उतना ही अधिक महिलाओं के बीच घनिष्ठता बढ़ेगी। हम दुनिया की आबादी का 50 प्रतिशत हैं, हमें हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करने की आवश्यकता है। हमें सत्ता के पदों पर, एक-दूसरे द्वारा सशक्त होने की आवश्यकता है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed