{"_id":"5d4eadc38ebc3e6cbf3f5ec8","slug":"sunil-shetty-sign-30-films-before-release-first-movie-balwaan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही सुनील शेट्टी ने साइन की थी 30 फिल्में, जानिए रोचक किस्से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही सुनील शेट्टी ने साइन की थी 30 फिल्में, जानिए रोचक किस्से
90 के एक्टर्स की बात करें तो सुनील शेट्टी का नाम एक ऐसे एक्टर के तौर पर लिया जाता है जिन्होंने अपने फिजीक पर खास ध्यान दिया था। सुनील शेट्टी ने अपने डेब्यू से पहले बॉडी पर काफी काम किया था, जिसका फायदा उन्हें बॉक्स ऑफिस पर मिला। कर्नाटक के मुल्की में 11 अगस्त 1961 को जन्मे सुनील को एक्टर होने के साथ-साथ सफल बिजनेसमैन भी हैं।
2 of 5
Suniel Shetty
एक फोटोशूट के दम पर सुनील शेट्टी को उनकी पहली फिल्म 'बलवान' मिली थी। उस वक्त की फेमस एक्ट्रेस ने सुनील शेट्टी के साथ काम करने से मना कर दिया था। बाद में दिव्या भारती ने उनके साथ काम किया। बलवान में सुनील शेट्टी ने सबसे पहले अपनी बॉडी दिखाई थी और लोग उनको फॉलो करने लगे थे। उनकी दूसरी फिल्म 'वक्त हमारा है' थी। इस फिल्म को साजिद नादियावाला ने बनाया था। जो 1993 में आई थी।
3 of 5
Suniel Shetty
हालांकि बलवान से पहले सुनील को 'वक्त हमारा है' मिली थी। 'वक्त हमारा है' में सुनील के साथ अक्षय कुमार भी नजर आए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील ने इस फिल्म के बाद तकरीबन 30 फिल्में साइन की। जिसमें 'बलवान’ भी थी। हालांकि बलवान जल्दी बनकर तैयार हो गई थी। इसलिए बलवान को सुनील शेट्टी की पहली फिल्म माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Suniel Shetty
सुनील शेट्टी बॉलीवुड में आने से पहले ही शादी कर चुके थे। उनकी शादी का किस्सा भी बड़ा दिलचस्प है। जैसा की आप जानते हैं सुनील शेट्टी एक्टिंग से पहले से बिजनेस संभालते थे। एक पार्टी के दौरान उन्हें एक लड़की पसंद आई। नाम था माना। ये लड़की सुनील के दिलों दिमाग में ऐसे छा गई कि दोनों ने 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर शादी रचा ली।
विज्ञापन
5 of 5
Suniel Shetty
- फोटो : twitter
अपने करियर में फ्लॉप फिल्में देने पर भी सुनील इंटरव्यू में बोल चुके हैं। एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने कहा था- मैं बेहद इमोशनल रहा हूं। मैंने ऐसे डायरेक्टर्स के कहने पर फिल्म साइन की है कि कोई अगर कहता था 'सर मैं असिस्टेंट हूं, कर लो' तो मैंने फिल्म में काम कर लेता था। मैंने करियर को लेकर कभी कोई प्लान नहीं बनाया। अगर मैं गिरा तो मैं गिरा! मौजूदा वक्त में अगर मेरे शुक्रवार अच्छे नहीं जाते, तो उसकी वजह मेरी ही गलतियां हैं। सुनील शेट्टी ने ‘मोहरा’, ‘दिलवाले’, ‘बॉर्डर’ समेत करीब 120 फिल्मों में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।