{"_id":"5c1cd210bdec2256ab4fc3e9","slug":"katrina-and-anushka-look-stunned-at-the-set-of-india-s-got-talent-see-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट पर कुछ देखते ही दंग रह गईं कटरीना और अनुष्का, देखें वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट पर कुछ देखते ही दंग रह गईं कटरीना और अनुष्का, देखें वीडियो
Fri, 21 Dec 2018 06:25 PM IST
साइस्ता सैफी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: साइस्ता सैफी
Updated Fri, 21 Dec 2018 06:25 PM IST
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म जीरो से फिल्म के सभी स्टार्स के काफी उम्मीदें हैं। बता दें अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ अपनी फिल्म जीरो के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। जिसके चलते फिल्म की दोनों एक्ट्रेस फिल्म जीरो के प्रमोशन के लिए इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट पर पहुंची, लेकिन सेट पर जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया।
bollywood
- फोटो : self
इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट पर लोग देश के कोने-कोने से अपने हुनर का जलवा दिखाने के लिए पहुंचते हैं। यह भारत का एक मात्र ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर तरह के हुनर को अपनी काबिलयत दिखाने का मौका मिलता है। बता दें अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के लिए शो के कंटेस्टेंट अल्तमस ने एक स्पेशल परफॉर्मेंस दिया।
Altmas ne apne iss khoobsurat act se kiya, sabhi ke pyaar ko apne naam! Kya kehna hai aapka Altmas ke baare mein? #IGT8 #IGT8Divas @karanjohar @KirronKherBJP #MalaikaArora @AnushkaSharma #KatrinaKaif #ZeroOnIGT8 pic.twitter.com/Xj6pKRY97q
— COLORS (@ColorsTV) 18 December 2018
bollywood
- फोटो : self
बता दें कि करण जौहर, किरण खेर और मलाइका अरोड़ा इस शो को जज करते हैं। कटरीना और अनुष्का इस एपिसोड में मेस्ट जज के तौर पर पहुंची थी। अल्तमस ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने हवा में लटक कर सभी रंग बिखेरे और हवा में ग्लिटर उड़ाया। अल्तमस की परफॉर्मेंस का वीडियो चैनल के ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood
- फोटो : self
अल्तमस ने हवा में कई फीट ऊपर लटकते हुए स्टंट्स किए। जिसे देखकर कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा दंग रह गई। दोनों के चेहरों पर हैरानी साफ नजर आ रही थी। इनता ही नहीं अनुष्का का कहना था कि ऐसी परफॉर्मेंस के लिए काफी प्रशिक्षण की जरूरत होती है। वहीं अगर किसी फिल्म में ऐसे गाने फिल्माए जाते हैं तो कई बार टेक लिए जाते हैं। एक ही बार में यह करना सोच से परे है।
विज्ञापन
katrina kaif
- फोटो : hotstar
इस परफॉर्मेंस को देखते हुए कैटरीना भी हैरान थीं। बता दें कटरीना एक निपुण डांसर हैं। यह भी बता दें कि जीरो से फिल्म की स्टार कास्ट को बेहद उम्मीदें हैं। डायरेक्टर आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म जीरो का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। यह फिल्म आज रिलीज हो गई है। बिग बजट की इस फिल्म को क्रिसमस की छुट्टियों को ध्यान में रखकर रिलीज किया गया है।