फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गरीब नवाज ने कबूल की कैटरीना की दुआ, ''जिंदा हो गया टाइगर''

Tue, 13 Sep 2016 07:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 13 Sep 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
katrina get new film with salman after prayer on dargah

एक दिन पहले ही कैटरीना ने दरगाह पर चादर चढ़ाई और अपने डूबते करियर की नांव बचाने के लिए बाबा को अर्जी लगाई थी और तुरंत ही उनकी दुआ कबूल हो गई। जी हां, यशराज फिल्‍म्स ने अपनी आगामी फिल्म की घोषणा कर दी है और कैटरीना को यकीन है कि ये फिल्म उनकी डूबती नैया को जरूर पार लगाएगी, क्योंकि इस फिल्म में उनके साथ एक बार फिर बॉलीवुड के 'टाइगर' सलमान खान होंगे।

कैटरीना की दुआ हुई कबूल और टाइगर जिंदा हो गया

katrina get new film with salman after prayer on dargah

निर्देशक अली अब्बास जफर सलमान खान की 'एक था टाइगर' की सीक्वल 'टाइगर जिंदा है' लेकर आ रहे हैं। इसका पहला पोस्टर जारी किया गया है। फिल्म में लीड हीरो के रूप में एक बार फिर सलमान खान ही नजर आएंगे और उनकी हीरोइन होंगी बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ।

कैटरीना की दुआ हुई कबूल और टाइगर जिंदा हो गया

katrina get new film with salman after prayer on dargah

सलमान की फिल्म अनाउंस हो और ट्विटर पर धमाल न मचे ऐसा हो ही नहीं सकता। ट्विटर पर सब खूब ट्वीट करने में लगे हैं और #TigerZindaHai को नंबर -1 पर ले आए हैं। कोई सल्लू भाई की तारीफ में लगा है तो कोई कैटरीना का दीवाना उसे सलमान के साथ दोबारा देखने के लिए बेताब है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैटरीना की दुआ हुई कबूल और टाइगर जिंदा हो गया

katrina get new film with salman after prayer on dargah

'बूम' से करियर की शुरुआत करने वाली कैट के करियर को बूम होने में काफी वक्त लगा। गैर हिंदी भाषी होने और असफलताओं के बावजूद कैटरीना ने अपने आपको बॉलीवुड में साबित किया है। 

विज्ञापन

कैटरीना की दुआ हुई कबूल और टाइगर जिंदा हो गया

katrina get new film with salman after prayer on dargah

बॉलीवुड में सलमान और कैटरीना की जोड़ी भी खूब रही। सलमान के साथ कैटरीना की पहली मुलाकात उनकी दूसरी बॉलीवुड फिल्म 'मैनें प्यार क्यों किया' की शूटिंग के दौरान हुई। यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और बाद में रणबीर के साथ अजब प्रेम की कहानी हुई जिसका गजब नतीजा सलमान से दूरी के रूप में निकला। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed