फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कटरीना से लेकर आलिया सहित इन सितारों ने दी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की बधाई

Sun, 05 Jan 2020 08:23 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 05 Jan 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif Alia Bhatt Madhuri Dixit Meghna Gulzar Tamannah Wishes Deepika Padukone on her Birthday
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका ने अपना जन्मदिन लखनऊ में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ मनाया। इस खास मौके पर दीपिका के साथ पति रणवीर सिंह भी लखनऊ पहुंचे। वहीं दीपिका के जन्मदिन पर बॉलीवुड में भी उन्हें बधाई देने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। इस मौके पर कई बॉलीवुड की हस्तियों ने दीपिका को बधाई दी।

Katrina Kaif Alia Bhatt Madhuri Dixit Meghna Gulzar Tamannah Wishes Deepika Padukone on her Birthday
Deepika Padukone, Alia Bhatt - फोटो : social media

दीपिका को उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री आलिया भट्ट और कटरीना कैफ ने भी बधाई दी। इन दिनों बॉलीवुड में आलिया और रणबीर कपूर की शादी की खबरें जोरों पर हैं। इसी बीच आलिया का उन्हें विश करना काफी खास था। बता दें कि आलिया और दीपिका एक दूसरे की अच्छी दोस्त भी हैं। आलिया ने दीपिका की तस्वीर अपनी इंस्ट्राग्राम स्टोरी पर साझा कर लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे लवली। आपका दिन खूबसूरत हो। बहुत सारा प्यार'।

Katrina Kaif Alia Bhatt Madhuri Dixit Meghna Gulzar Tamannah Wishes Deepika Padukone on her Birthday
deepika padukone, katrina kaif

वहीं कटरीना ने दीपिका को विश करते हुए उनकी तस्वीर के साथ लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे। हर उस चीज के लिए जो तुम हो और जो तुम होने वाली हो। तुम्हें ढेर सारी खुशियां मिलें और प्यार भी।' बॉलीवुड में दीपिका और रणबीर कपूर के चर्चे तो आम थे। वहीं बात ये भी सामने आई थी कि दोनों का ब्रेकअप कटरीना की वजह से हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif Alia Bhatt Madhuri Dixit Meghna Gulzar Tamannah Wishes Deepika Padukone on her Birthday
Deepika Padukone - फोटो : twitter

आलिया और कटरीना के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने भी दीपिका तो बधाई दी। दीपिका की हाल ही में रिलीज होने वाली फिल्म 'छपाक' की निर्देशक मेघना गुलजार ने भी दीपिका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मेघना के अलावा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी दीपिका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।
 




 

 

विज्ञापन
Katrina Kaif Alia Bhatt Madhuri Dixit Meghna Gulzar Tamannah Wishes Deepika Padukone on her Birthday
दीपिका पादुकोण - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

दीपिका को विश करने वाली लिस्ट में तमन्ना भाटिया, डायना पेंटी, निकितन धीर जैसे सितारों के नाम बी शामिल ही। इन सभी ने सोशल मीडिया पर दीपिका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

Happy Birthday DP!!!! Keep shining bright like you always do! Love, happiness and success always ✨💕@deepikapadukone



 

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed