{"_id":"5aa49d1c4f1c1bb9758b4b20","slug":"katrina-kaif-and-deepika-padukone-cold-war-goes-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिम के बाहर खड़ी थी कटरीना कैफ की कार, देखते ही दीपिका पादुकोण ने किया ये काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जिम के बाहर खड़ी थी कटरीना कैफ की कार, देखते ही दीपिका पादुकोण ने किया ये काम
Sun, 11 Mar 2018 10:08 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण के बीच पिछले कुछ समय से कोल्ड वॉर जारी है। हालांकि इसके पीछे की वजह का तो किसी को पता नहीं है लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि इसके लिए रणवीर कपूर जिम्मेदार है। जी हां, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने पहले दीपिका पादुकोण को डेट किया और फिर उनसे ब्रेकअप हो जाने के बाद वह कटरीना कैफ के साथ लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहे।
2 of 5
वैसे बाद में रणबीर का कटरीना के साथ भी ब्रेकअप हो गया। फिलहाल रणवीर सिंगल हैं। न तो दीपिका और ना ही कटरीना उन्हें डेट कर रही हैं लेकिन रणबीर की वजह से ही दोनों हीरोइनों की जिंदगी में दूरियां अब भी बनी हुई हैं। दोनों अभी भी एक दूसरे को नजरअंदाज करते नजर आते हैं।
3 of 5
हाल ही में दीपिका पादुकोण बैक पेन के चलते अपने सेलेब्रिटी ट्रेनर यास्मिन कराचीवाला से मिलने उनके फिटनेस स्टूडियो पहुंची थीं। जब दीपिका फिटनेस स्टूडियो की पार्किंग में पहुंचीं तो वहां उन्हें कुछ ऐसा दिख गया कि उन्होंने तुरंत उल्टे कदम वापस जाने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दरअसल दीपिका ने पार्किंग में कटरीना कैफ की गाड़ी खड़ी देख ली थी जिसके बाद उन्होंने बिना अपने ट्रेनर से मिले ही वापस जाने का फैसला किया। आपको बता दें कि दीपिका और कटरीना दोनों ही एक ही ट्रेनर से फिजिकल वर्कआउट की ट्रेनिंग ले रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
गौरतलब है कि कटरीना कैफ जल्द ही फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनकी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग भी चल रही है। इस फिल्म में वह आमिर खान और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।