सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सगाई की खबरें: विक्की कौशल से पहले इन अभिनेताओं को डेट कर चुकी हैं कटरीना कैफ, रणबीर संग रिश्ता था बहुत खास

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 19 Aug 2021 12:29 PM IST
विज्ञापन
Katrina Kaif and Vicky Kaushal engaged? Here Are Katrina most talked affairs that created a lot of buzz
रणबीर कपूर, विक्की कौशल और सलमान के साथ कटरीना - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री कटरीना कैफ कल से इंटरनेट पर जबरदस्त ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल कल से कटरीना और विक्की कौशल की सगाई की खबरें आग की तरह फैली हुई हैं। न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना और विक्की कौशल लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब बात डेटिंग से आगे बढ़कर सगाई-शादी तक आ पहुंची है। कल से इंटरनेट पर लाल लहंगा पहने कटरीना और कुर्ता पजामा पहने विक्की कौशल की फोटो वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा था कि दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली है। इन खबरों को एक्ट्रेस के स्पोक्सपर्सन से सिरे से खारिज किया है लेकिन फैंस हैं की मानने को तैयार ही नहीं।



इन एक्टर्स के साथ जुड़ा है नाम
विक्की कौशल से पहले कटरीना का अफेयर कई बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ रहा है। इस लिस्ट में रणबीर और सलमान के अलावा कई और नाम भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन कौन से अभिनेता रहे हैं, जिनका अफेयर कटरीना कैफ के साथ रह चुका है।

Trending Videos
Katrina Kaif and Vicky Kaushal engaged? Here Are Katrina most talked affairs that created a lot of buzz
सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान-कटरीना
सलमान का नाम यूं तो कई हीरोइनों के साथ जुड़ चुका है। ऐसा कहा जाता है कि साल 2005 में आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' में कटरीना और सलमान का अफेयर शुरू हो गया। इसके बाद दोनों को हर जगह साथ में स्पॉट किया जाने लगा। लंबे समय से एक दूसरे के साथ रह रहे कटरीना-सलमान को देखकर यही लगने लगा था कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। लेकिन अचानक ही दोनों के अलग होने की खबरें आ गईं। हालांकि अब भी दोनों दोस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina Kaif and Vicky Kaushal engaged? Here Are Katrina most talked affairs that created a lot of buzz
नमस्ते लंदन - फोटो : Instagram
अक्षय-कटरीना
फिल्म 'नमस्ते लंदन' के दौरान अक्षय और कटरीना एक दूसरे के करीब आ गए। वह सेट पर ज्यादा से ज्यादा समय साथ बिताते लगे थे। ऐसा कहा जाता है कि फिल्म की शूटिंग के बाद भी दोनों के मिलने का सिलसिला जारी रहा। खबरों की माने के कटरीना-अक्षय के अफेयर की चर्चाएं जोरों पर थीं। हालांकि दोनों ने कभी खुलकर इन चर्चाओं पर कभी कुछ नहीं बोला है।
Katrina Kaif and Vicky Kaushal engaged? Here Are Katrina most talked affairs that created a lot of buzz
Ranbir Kapoor and Katrina Kaif - फोटो : file photo

रणबीर-कटरीना
कटरीना का नाम चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों का अफेयर फिल्म 'राजनीति' से शुरू हुआ। दोनों एक दूसरे के इतना पसंद करने लगे थे कि कटरीना को रणबीर अपने घर के सदस्यों तक से मिलवाने लगे थे। यहां तक कि ऐसा कहा जाता है कि दोनों लंबे समय तक लिव इन में रहने लगे थे। लेकिन अचानक दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं। ब्रेकअप के दर्द से उबरने के लिए कटरीना ने किताबों और दोस्तों का सहारा लिया था।

विज्ञापन
Katrina Kaif and Vicky Kaushal engaged? Here Are Katrina most talked affairs that created a lot of buzz
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : Instagram

विक्की कौशल-कटरीना
साल 2019 में कैटरीना का नाम अभिनेता विक्की कौशल के साथ जुड़ा। दरअसल दोनों के रिश्ते पर मुहर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने लगाई थी। हर्षवर्धन ने एक चैट शो में इसका खुलासा किया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आजकल दोनों की सगाई की खबरें जोरों पर है। देखना ये होगा कि ये अफवाह कितनी जल्दी हककीत में बदलती है और दोनों के कब एक दूसरे के होंगे?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed